फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Movement ends, fight will continue

आंदोलन समाप्त, जारी रहेगी लड़ाई

Sat, 11 Dec 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Movement ends, fight will continue
खेड़ा बॉर्डर पर लोगों का आभार व्यक्त करते किसान नेता। संवाद - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से शाहजहांपुर खेड़ा बार्डर खाली कर दिया है। किसानों ने बताया कि आंदोलन समाप्त हो गया है लेकिन मांगों को लेकर लड़ाई जारी रहेगी। किसानों को विदा करने के लिए किसान नेता योगेंद्र यादव धरनास्थल पर पहुंचे। इस अवसर पर सभा का आयोजन करके उन तमाम लोगों का आभार जताया गया, जिन्होंने इस लड़ाई में साथ दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब संसद में बनाए गए कानूनों को सरकार ने किसी आंदोलन के दबाव में वापस लिया है। बीस दिन से हम इसलिए डटे हुए थे कि केंद्र सरकार सभी केस वापस ले। सरकार ने किसानों और उनके समर्थकों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की सहमति दे दी है। सरकार ने भरोसा दिया है कि बिजली बिल अधिनियम बिना किसानों से बात किए बिना नहीं लाया जाएगा। इस आंदोलन से पूरे देश में जागरूकता आई है। आज न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के बारे में हर किसान को जानकारी हो गई है। इसके अलावा पिछले एक वर्ष से जयपुर की ओर से आने वाले वाहनों को बहरोड से शाहजहांपुर के बीच विभिन्न गांवों की सड़कों से गुजरना पड़ रहा था। रेवाड़ी शहर को आने वाली कई सड़कों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया था। रेवाड़ी से शाहजहांपुर को जाने वाली सड़क की हालत बेहद दयनीय हो गई थी। प्रदर्शन खत्म होने से अब रेवाड़ी व अलवर जिले के हजारों ग्रामीणों को भी राहत मिलेगी। हाईवे पर आंदोलन स्थल के निकट जो पेट्रोल पंप थे वहां की बिक्री भी लगभग शून्य पर पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed