फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mother Teresa House first in sports competition

Rewari News: खेल प्रतियोगिता में मदर टेरेसा सदन प्रथम

Fri, 21 Mar 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 21 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mother Teresa House first in sports competition
फोटो : 25विजेताओं को सम्मानित करते स्कूल स्टाफ। स्रोत : स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



धारूहेड़ा। आरपीएस पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिता में मदर टेरेसा सदन प्रथम रहा।
दूसरे दिन मध्य विंग के छात्रों ने विभिन्न रोमांचक खेलों में भाग लिया। इनमें 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, रिले दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक प्रमुख रहे। इसके अतिरिक्त, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए विशेष खेल स्पर्धाओं का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में जोश और उमंग बनी रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम चरण में परिणाम घोषित किए गए, जिसमें मदर टेरेसा सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कल्पना चावला सदन को मिला, जबकि रामानुजन सदन ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस आयोजन में प्रधानाचार्या रमन प्रीत कौर, उप-प्रधानाचार्य श्री परमिंदर, मध्य विंग प्रमुख वर्षा तथा सभी समन्वयकों की उपस्थिति रही। इसके अलावा, खेल प्रमुख श्री उपदेश चौहान के नेतृत्व में प्रतियोगिता का सफल संचालन किया गया। स्कूल की अध्यक्षा डाॅ. पवित्रा राव ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed