फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   mother son posion death home

घरेलू विवाद में शहर से सटे गांव कालाका में मां-बेटे ने जहर खाकर दी जान, पुत्रवधु ने कराया ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 31 Oct 2020 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
mother son posion death home
शहर के सटे गांव कालाका में शनिवार को गृह क्लेश के कारण मां-बेटे ने खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शिकायत के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव कालाका निवासी मोहर सिंह के घर में पिछले कई दिनों से गृह क्लेश चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह भी किसी बात को लेकर घर में झगड़ा हुआ था। इसके बाद मोहर सिंह की पत्नी राजबाला(48) व बेटे(25) दुलराज ने खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के बाद दोनों वापस घर आ गए। घर आने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। दुलराज ने मोबाइल पर नारनौल में रहने वाली अपनी बहन को दोनों के जहरीला पदार्थ खाने के बारे में बताया। सूचना के बाद एंबुलेंस व मॉडल टाउन थाना पुलिस घर पहुंची तथा दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। शिकायत में दुलराज की पत्नी रिंकी ने अपने ससुर मोहर सिंह के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिए तथा मोहर सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इकलौता था दुलराज
मृतक दुलराज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है। वह खेतीबाड़ी का कार्य करता था, बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से दोनों पिता-पुत्र में झगड़ा रहता था। क्लेश को खत्म करने के लिए कई बार समझाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन क्लेश कम होने की बजाय बढ़ता गया। मॉडल टाउन एसएचओ मदनलाल ने बताया कि मृतक की पत्नी पिंकी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed