फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mother Mansa Devi has been the center of faith since the Mahabharata period.

Rewari News: महाभारत काल से आस्था का केंद्र हैं मां मनसा देवी

Fri, 04 Oct 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 04 Oct 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mother Mansa Devi has been the center of faith since the Mahabharata period.
फोटो: 16रेवाड़ी। मोहल्ला नई बस्ती स्थित प्राचीन शक्ति सिद्ध पीठ मां मनसा देवी मंदिर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर की नई बस्ती स्थित प्राचीन शक्ति पीठ मां मनसा देवी मंदिर महाभारत काल से लोगों की आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि विश्वास के सात पूजा करने पर मां अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं।
नवरात्र में नई बस्ती स्थित मां मनसा देवी मंदिर में दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ लगी रहती है। मान्यता है कि यहां स्थापित मां मनसा देवी की मूर्ति महाभारत कालीन है। प्रबुद्ध जनों का कहना है कि मां ने सपने में राजा राव नत्थूराम को दर्शन दिए। इसके बाद कुएं से देवी मां की मूर्ति निकाली गई थी। इसके बाद उसी समय एक और मूर्ति नगर कोट से लाई गई। तभी से दोनों मूर्तियों की समान रूप से पूजा की जाती है। इसके अलावा मंदिर में एक गुफा भी है, जिसके बारे में अलग-अलग प्रसंग प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन


मंदिर कमेटी की ओर से नवरात्र के पहले दिन ध्वजयात्रा निकाली जाती है। अष्टमी को मां का जागरण विशेष आकर्षण का केंद्र होता है। जागरण में दूरदराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर में नवरात्रों में नियमित रूप से भजन व कीर्तन का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
इस मंदिर में विश्वास के साथ पूजा करने पर श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है। मंदिर में नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। नवरात्र में मंदिर की सजावट की गई है। इन दिनों सुबह से देर शाम तक माहौल भक्तिमय बना रहता है।- पं. विजय मिश्रा, पुजारी।

------------------

मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था : राव बिजेंद्र सिंह
मनसा मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। सच्चे मन से मां से मांगी मनोकामना पूर्ण होती है। शहर के अलावा आसपास के क्षेत्र के लोग मां के दर्शन करने आते हैं। अष्टमी पर जागरण का आयोजन होता है। साल में दो बार ध्वज यात्रा निकाली जाती है। - राव बिजेंद्र सिंह, संरक्षक, मां मनसा देवी मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed