{"_id":"61784bfbb9885079a718eb70","slug":"more-than-100-private-schools-did-not-update-the-number-of-seats-rewari-news-rtk6281955168","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 से अधिक निजी स्कूलों ने अपडेट नहीं की सीटों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 से अधिक निजी स्कूलों ने अपडेट नहीं की सीटों की संख्या
विज्ञापन
नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों के दाखिले को लेकर प्रक्रिया चल रही है। मौलिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से निजी स्कूलों को अपने यहां खाली सीटों की संख्या और सूचना अपडेट करने के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया जा चुका है लेकिन इसके बावजूद निजी स्कूल विभागीय आदेशों के प्रति ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
अभी तक जिले के 100 से अधिक स्कूलों ने संबंधित सूचना दाखिला पोर्टल पर अपडेट नहीं की है। निदेशालय की तरफ से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से जानकारी अपडेट नहीं करने वाले स्कूलों की सूचना कारण सहित मांगी है। मौलिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से पूर्व में जारी किए शेड्यूल के अनुसार 17 अक्तूबर तक निजी स्कूलों को संबंधित सूचना अपडेट करनी थी लेकिन अंतिम तारीख तक जिले के 340 स्कूलों में से महज 139 स्कूलों ने ही संबंधित सूचना पोर्टल पर अपडेट की थी। उसके पश्चात मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से गत 18 अक्तूबर को सख्त निर्देश जारी करते हुए सभी स्कूलों को 20 अक्तूबर तक संबंधित सूचना अपडेट करने का समय दिया था, लेकिन इसके बावजूद जिले के महज 230 स्कूलों ने ही संबंधित सूचना अपडेट कर पाए। उसके पश्चात निदेशालय द्वारा निजी स्कूलों को एक और मौका देते हुए 24 अक्तूबर तक संबंधित सूचना अपडेट करने का समय दिया था लेकिन उसके बाद भी जिले के 100 से अधिक स्कूलों ने सूचना अपडेट नहीं की है। ऐसे में निदेशालय की तरफ से इन स्कूलों पर कार्रवाई की जा सकती है।
निदेशालय के आदेशानुसार हमने खाली सीटों की संख्या और जरूरी सूचना पोर्टल पर अपडेट नहीं करने वाले स्कूलों की जानकारी मुख्यालय को भेज दी है। अब निदेशालय स्तर पर ही कोई फैसला लिया जाएगा। - राजेश कुमार यादव, डीईओ।