{"_id":"6781fb0111ec2251f9017811","slug":"mla-listened-to-peoples-problems-gave-instructions-to-officials-to-solve-them-rewari-news-c-198-1-rew1001-213820-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश
Sat, 11 Jan 2025 01:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 11 Jan 2025 01:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 20रेवाड़ी। सेक्टर चार स्थित अपने आवास कार्यालय पर लोगों की शिकायत सुनते विधायक लक्ष्
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शुक्रवार को सेक्टर चार स्थित अपने आवास कार्यालय पर पहुंचे काफी संख्या में लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा अधिकांश का मौके पर ही अधिकारियों को समाधान कराने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान लोगों से चर्चा करते हुए विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पूरा विश्वास जताते हुए हरियाणा में भाजपा सरकार को लगातार तीसरी बार सेवा का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी दिनरात आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रदेश के सभी मंत्री तथा विधायक भी हमेशा आमजन के बीच रहकर उनके दुख सुख को साझा कर रहे हैं तथा लोगों की शिकायतों को सुनकर उनका निदान करा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनसेवा के भाव के साथ निरंतर कार्य में जुटी है। मुख्यमंत्री ने सभी उपमंडल व जिला मुख्यालय पर प्रत्येक कार्यदिवस पर तमाम अधिकारियों को समाधान शिविर लगाकर लोगों की शिकायतें सुनने के आदेश जारी किए है। अब लोगों को अपनी शिकायतों को लेकर इधर-उधर नहीं भटकना पड़ता तथा उनका निदान नियमित तौर पर हो रहा है। लोग समाधान शिविर का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को भी चेताया कि लोगों की शिकायतों को गंभीरता से ले तथा उनका समाधान कराने में कोई कोताही नहीं बरते। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।