फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   MLA inaugurated indoor gyms in eight villages

Rewari News: विधायक ने आठ गांवों में इंडोर जिम का किया उद्घाटन

Sun, 12 Jan 2025 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Jan 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
MLA inaugurated indoor gyms in eight villages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। युवाओं को सेहत के प्रति जागरूक करने और ग्रामीण क्षेत्रों में फिजिकल फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने युवा दिवस के उपलक्ष्य में जिले को आठ इनडोर जिम की सौगात दी है। रविवार को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्चुअली इनडोर जिम का उद्घाटन किया। रेवाड़ी में जिलास्तरीय कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने भांडोर, चित इंगरा, गोलियांकी, खोल, मनेडी, पुंसिका, नया गांव व मालपुरा में कुल आठ इनडोर जिम का उद्घाटन किया।

सभी जिम आधुनिक मशीन व उपकरणों से सुसज्जित हैं। सभी जिम के लिए बिल्डिंग के पुननिर्माण व उपकरणों की खरीद पर लगभग 1.50 करोड़ रुपये की लागत आई है। मालपुरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा लेने के साथ युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना जरूरी है। इसको ध्यान में रखते हुए वर्तमान प्रदेश सरकार विभिन्न गांवों में जिम तथा खेलकूद की गतिविधियों के लिए आधारभूत जरूरतों को पूरा कर रही है।
विज्ञापन




इस अवसर पर पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता नरेंद्र गुलिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed