{"_id":"60f070b18ebc3e029e2c41c4","slug":"mla-demonstrated-by-lifting-cylinder-on-his-head-rewari-news-rtk617815619","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक चिरंजीव राव ने सिर पर सिलिंडर उठाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक चिरंजीव राव ने सिर पर सिलिंडर उठाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। पेट्रोल-डीजल व गैस सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि को लेकर वीरवार को कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव ने बैलगाड़ी में सिलिंडर सिर पर उठाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा भी मौजूद थे।
शहर के धारूहेड़ा चुंगी स्थित पेट्रोल पंप पर चिरंजीव राव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के बढ़े हुए दाम को वापस लेने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हए कहा कि यही हाल रहा तो गैस सिलिंडर लुप्त होकर जनता की पहुंच से दूर हो जाएगा। चिरंजीव राव ने पेट्रोल पंप पर आने वाले लोगों से उनकी राय जानकर हस्ताक्षर कराए। उन्होंने कहा कि जनता के हस्ताक्षरों को राष्ट्रपति तक पहुंचाया जाएगा, ताकि बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए मोदी सरकार पर दबाव बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे ही चलता रहा तो पट्रोल-डीजल 200 रुपये के पार हो जाऐंगे। सरकार को जल्द से जल्द बढ़े हुए दामों को वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई की बात करे तो सरकार पाकिस्तान का नाम लेने लग जाती है। पेट्रोल-डीजल की बात करो तो हिंदू-मुस्लिम और गैस सिलिंडर की बात करो तो चीन का नाम लेने लग जाती है। जनता की आधी कमाई पेट्रोल-डीजल भरवाने में लग रही है। मौजूदा सरकार से हर वर्ग परेशान है और जनता भाजपा सरकार को बदलना चाहती है। पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा ने कहा कि जहां कोरोना के कारण बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, वहीं महंगाई असमान छू रही है। भाजपा के राज में पेट्रोल-डीजल और रसाई गैस के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं। जिससे महंगाई चरम पर है। प्रदेश ही नहीं देश का हर नागरिक दुखी हो चुका है। प्रदर्शन में कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही, जिला कोऑर्डिनेटर नरेश शर्मा, डॉ. रामफल, महिला ग्रामीण अध्यक्ष अमृतकला टिकाणिया, शहीर अध्यक्ष सरोज भारद्वाज, पार्षद प्रवीण चौधरी, पार्षद सुरेश शर्मा, बील्लू सरपंच मीरपुर, यशबीर नंबरदार, सुनील सरपंच ढाकिया, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत तोंगड़, पूर्व चेयरमैन रामअवतार गुर्जर, दयाकिशन खोला, नरेश हांसाका, डॉ. विपिन शर्मा, अशोक यादव, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सोनी यादव, रोहित रामगढ़, संजीव चांदावास, डीके शर्मा आदि मौजूद थे।