फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   MLA and councilors made allegations of corruption

Rewari News: विधायक और पार्षदों ने भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

Fri, 19 Jan 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 19 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
MLA and councilors made allegations of corruption
रेवाड़ी। रेवाड़ी विधायक चिरंजीवी राव ने अपने निवास स्थान पर 15 से अधिक पार्षदों के साथ प्रेस वार्ता कर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव पर आरोप लगाए।
विज्ञापन

विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि भाजपा के मंत्री से लेकर डीएमसी ने भी नगर परिषद में भ्रष्टाचार को कबूल किया था। लेकिन भ्रष्टाचार इतना बढ़ चुका है कि रेवाड़ी ग्रीवेंस कमेटी के अध्यक्ष व मंत्री ओम प्रकाश यादव सहित डीएमसी गोगीया को भी बदलवा दिया गया। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का दावा करने वाली भाजपा सरकार के राज में एक महीना पहले बनी नवनिर्मित सड़कों से रोड़ी चाहे हाथों से निकाल लो यह भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण है। वहीं, निगम का एक डंपर चोरी हो गया था लेकिन लेकिन ट्रक चोरी होने के बाद भी उसकी लॉग बुक में एंट्री हो रही है और डीजल तक की पेमेंट भी की जा रही है। यह इतिहास का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार का उदाहरण है।
विज्ञापन


इस दौरान आगामी 21 जनवरी रविवार को घंटेश्वर मंदिर मोती चौक पर सुंदरकांड व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी को सुंदरकांड व विशाल भंडारे में शामिल होने का आग्रह किया। इस मौके पर पार्षद दलिप माटा, पार्षद सुचित्रा चांदना, पार्षद सुरेश शर्मा, पार्षद प्रवीण चौधरी, पार्षद सरिता सैनी, पार्षद लोकेश यादव, पार्षद चंदन यादव, पार्षद राजबाला के प्रतिनिधि मोनू राव, पार्षद गिरीश भारद्वाज व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवाड़ी को सिंगापुर बनाने का किया था दावा

विधायक ने कहा कि स्वछता अभियान के नाम पर सेल्फी लेने वाले भाजपा नेता अब कहां हैं क्योंकि हाल ही के स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अनुसार रेवाड़ी शहर 140 स्थान से लुढ़ककर 258 रैंक पर पहुंच गया। जबकि भाजपा नेताओं ने रेवाड़ी को सिंगापुर बनाने का दावा किया था। आज रेवाड़ी की बाहरी कॉलोनी में सुविधा नही के बराबर हैं शिवरेज, पानी सप्लाई, बिजली के खभों की व्यवस्था नहीं है, पार्कों की दुर्व्यवस्था हो चुकी है। अपने आप को गौ भक्त कहने वाले भाजपा नेता अब कहां है जब हमारी गौ माता सड़कों पर घूम रही हैं। इसके अलावा विधायक चिरंजीव राव ने एम्स, बस स्टैंड, मेडिकल कॉलेज, बॉयज कॉलेज, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की दुर्दशा, सैनिक स्कूल, सावित्रीबाई फुले महाविद्यालय और खरकड़ा आईटीआई की जर्जर हालत पर भी भाजपा सरकार को घेरा।


भ्रष्टाचार की जांच विजिलेंस से करवानी चाहिए



मौजूद पार्षदों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा नगर परिषद में फैले भ्रष्टाचार की जांच विजिलेंस से करवानी चाहिए। हम भी जनप्रतिनिधि हैं और जनहित के कार्य निष्पक्ष करवाना चाहते हैं। लेकिन चेयरपर्सन पूनम यादव सहित भाजपा नेता अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं। आरसीसी की जगह टाइल्स का रोड बनवाया जाता है। पार्षदों ने कहा कांग्रेस के शासनकाल में अच्छे गुणवत्ता से सड़क और भवन बनाए जाते थे जबकि भाजपा के राज में घटिया गुणवत्ता के साथ कार्य होता है। रेवाड़ी की जनता भाजपा और नगर परिषद से परेशान हो चुकी है। इसी तरह फैमिली आईडी और प्रॉपर्टी आईडी में भी भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed