{"_id":"616b11120a3608422a3278e2","slug":"mission-admission-today-is-the-last-day-of-application-for-pg-courses-rewari-news-rtk6272128106","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन:पीजी कोर्सेज के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन:पीजी कोर्सेज के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज
विज्ञापन
शहर के कालाका रोड स्थित आरडीएस कॉलेज।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न कॉलेजों के पीजी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने का रविवार को अंतिम दिन होगा। इच्छ़ुक विद्यार्थी 17 अक्तूबर 12 बजे तक ऑनलाइन कर सकते हैं। वहीं कॉलेजों की ओर से 22 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। दाखिलों की प्रक्रिया का केवल एक ही चरण रहेगा। इसके बाद यदि सीटें खाली बचती हैं तो ओपन फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिले दिए जाएंगे। दाखिलों की सारी प्रक्रिया आनलाइन है और पोर्टल के माध्यम से ही होगी। जिले के छह कॉलेजों में पीजी की कुल 390 सीटें हैं। जहां दाखिले के लिए विद्यार्थियों को लंबे समय से इंतजार था।
यह रहेगा शेड्यूल
- 07 से 17 अक्तूबर को पोर्टल पर विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा।
- 11 से 19 अक्तूबर को ऑनलाइन दस्तावेज एवं पात्रता सत्यापन
- 22 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट (26 अक्तूबर तक मान्य)
- 26 अक्तूबर तक फीस जमा होगी।
- 28 अक्तूबर को फिजिकल ओपन काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
- 28 अक्तूबर को पहली प्रतीक्षा सूची प्रदर्शित होगी।
- 28 अक्तूबर को पीजी कक्षाओं का शिक्षण शुरू होगा।
- 29 अक्तूबर को पंजीकरण के लिए पोर्टल दोबारा खुलेगा।
पीजी कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का रविवार को अंतिम दिन है। विद्यार्थी दाखिले के लिए रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं। विद्यार्थी ध्यानपूर्वक फार्म भरें। -डॉ. प्रमोद यादव, प्राचार्या आरडीएस गर्ल्स कॉलेज।