{"_id":"68efc8cc221f73d1d007acc6","slug":"miscreants-set-fire-to-bikes-parked-outside-the-house-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: घर के बाहर खड़ी बाइकों को बदमाशों ने लगाई आग, शिकायतकर्ता से मांगी फिरौती, जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: घर के बाहर खड़ी बाइकों को बदमाशों ने लगाई आग, शिकायतकर्ता से मांगी फिरौती, जान से मारने की दी धमकी
Wed, 15 Oct 2025 09:47 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी रेवाड़ी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 15 Oct 2025 09:47 PM IST
सार
पुलिस को दो बाइकों को आग लगाने और एक लाख रुपये की फिरौती मांगने की शिकायत मिली है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि वे किसी संदिग्ध गतिविधि या ऐसे अपराधों के बारे में जानकारी रखें तो तुरंत 112 या नजदीकी थाने में सूचना दें।
विज्ञापन
बदमाशों ने बाइक में लगाई आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
शहर के मोहल्ला छिपटवाड़ा में दिनदहाड़े दो युवकों ने एक घर के बाहर खड़ी दो बाइकों को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिससे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। घटना के तुरंत बाद बदमाशों ने शिकायतकर्ता को फोन करके एक लाख रुपये की फिरौती मांगी और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। एक बुलेट बाइक व एक अपाचे बाइक को आग लगाई गई है।
विज्ञापन
घटना के कुछ ही मिनट बाद पीड़ित के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर था, अब 1 लाख रुपये का इंतजाम कर लो। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो युवक वारदात को अंजाम देते हैं। नीली टी-शर्ट पहने युवक दोनों बाइक पर ज्वलनशील पदार्थ डालता है जबकि दूसरा युवक आग लगाता है। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे इलाके में दहशत और भय का माहौल बन गया। पुलिस को दो बाइकों को आग लगाने और एक लाख रुपये की फिरौती मांगने की शिकायत मिली है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि वे किसी संदिग्ध गतिविधि या ऐसे अपराधों के बारे में जानकारी रखें तो तुरंत 112 या नजदीकी थाने में सूचना दें। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
एक बुलेट बाइक व एक अपाचे बाइक को आग लगाने की जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसके आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। -सीमा, प्रभारी, सिटी थाना