{"_id":"68ee98d7ca48c9e5dd0e7e05","slug":"miscreants-attacked-a-constable-the-incident-was-captured-on-cctv-rewari-news-c-198-1-fth1001-227474-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बदमाशों ने कांस्टेबल पर हमला बोला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बदमाशों ने कांस्टेबल पर हमला बोला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Wed, 15 Oct 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवाड़ी। अरावली विहार कॉलोनी के सेक्टर-15 में सोमवार देर रात करीब 10 बजे एक वैन में सवार 8-10 बदमाशों ने कॉलोनी के मुख्य गेट पर हंगामा किया। यह देख महिलाओं और युवकों की भीड़ जुट गई। इस दौरान पहुंचे सेक्टर-15 निवासी पुलिस कांस्टेबल दारब सिंह ने पूछताछ की। इस दौरान बदमाशों ने लात-घूंसे और डंडों से हमला कर कांस्टेबल को घायल कर दिया।
घटना को लेकर सोसाइटी के लोगों में रोष है। घटना की शिकायत भिवाड़ी थाने में देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। घटना का एक वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसमें 8-10 बदमाश कांस्टेबल पर हमला करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बदमाश एकजुट होकर कांस्टेबल को घेर लेते हैं और बेरहमी से पीटते हैं। यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। निवासियों का कहना है कि कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा की कमी के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
महिला थाने के थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि कांस्टेबल दारब सिंह पिछले 6-7 दिनों से गैर-हाजिर चल रहे हैं। उन्हें ड्यूटी पर लौटने के लिए कई बार निर्देश दिए गए लेकिन अभी तक उन्होंने थाने में जॉइन नहीं किया। मारपीट की घटना की कोई जानकारी नहीं है।
इसकी जांच की जा रही है। थाना प्रभारी का यह बयान सोसाइटी वालों के लिए हैरानी का विषय बन गया है, क्योंकि घटना सेक्टर-15 में हुई, जहां कांस्टेबल रहते हैं। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन आरोपियों की ना तो पहचान हो पाई है।