फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Minor who went to buy vegetables goes missing, kidnapping case registered

Rewari News: सब्जी लेने गई नाबालिग लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज

Wed, 17 Jan 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Updated Wed, 17 Jan 2024 12:08 AM IST
सार

परिवार ने मामले में एक संदिग्ध फोन नंबर भी दिया है, जिस पर लड़की अक्सर बात करती थी।

विज्ञापन
Minor who went to buy vegetables goes missing, kidnapping case registered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी के औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में अपनी दादी के साथ रह रही एक नाबालिग लड़की का अपहरण हो गया। नाबालिग घर से सब्जी लेने की बात कहकर निकली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दिल्ली निवासी एक महिला ने धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाने में दी शिकायत में बताया है कि उसके देवर गुजरात में काम करते हैं। देवरानी की लंबे समय पहले मौत हो चुकी है। उनकी भतीजी धारूहेड़ा की निरंजन कॉलोनी में अपनी दादी के साथ रहती है। दादी परिवार चलाने के लिए फेरी लगाने का काम करती है।

विज्ञापन

 

बीती शाम नाबालिग सब्जी खरीदने के लिए घर से बाहर गई थी। लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं आई। उसके बाद दादी ने परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने भी बच्ची की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल सेक्टर-6 थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही उक्त नंबर की भी डिटेल निकाली जा रही है जिस पर लड़की की बात होती थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed