फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Minister will inaugurate 10 women cultural centers in the district at a cost of Rs 71.09 lakh

Rewari News: 71.09 लाख रुपये की लागत से जिले के 10 महिला सांस्कृतिक केंद्रों का शुभारंभ करेंगे मंत्री

Sun, 27 Jul 2025 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Minister will inaugurate 10 women cultural centers in the district at a cost of Rs 71.09 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा सरकार के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में सोमवार 28 जुलाई को हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।
एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि इस अवसर पर 71.09 लाख रुपये की लागत से जिला के 10 महिला सांस्कृतिक केंद्रों का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में गांव पावती, नारायणपुर, जाहिदपुर, मालाहेड़ा, बवाना गुर्जर, धामलावास, कुण्डल, पीथड़ावास, बुढ़ानी व गोकलगढ़ में महिला सांस्कृतिक केंद्र खुलेंगें। इन महिला संस्कृति केंद्रों को जिला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से रेवाड़ी की संस्कृति व ग्रामीण परिवेश के लोकप्रिय गीतों के संरक्षण व प्रचार-प्रसार के लिए बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इन केंद्रों में ग्रामीण महिलाएं फ्री समय में नाच-गान कर मनोरंजन करेंगी। इस केंद्र जहां महिलाएं अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी, तो वहीं इन केंद्रों में अन्य ग्रामीण भी लोकगीत व लोक कलाओं का लुत्फ उठा सकेंगे। जिसके लिए इन केंद्रों में दर्शकों के बैठने के लिए भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी पंचायतों में विभाग के पुराने व वर्षों से बदहाल पड़े भवनों को चिह्नित किया गया था। उसमें ढोलक, नगाड़ा व अन्य वाद्ययंत्र रखे जाएंगे। इसके साथ ही वहां पर विभाग की ओर से संगीत सुनने वालों के लिए भी व्यवस्था की गई है। यहां पर ग्रामीण बालक, पुरुष व बुजुर्ग संगीत सुनकर उनका लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए जिला पंचायत विभाग ने सारी तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed