फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Minister Rao Narbir Singh will hoist the flag in Rewari and MLA in Bawal-Kosli at 9 am

Rewari News: रेवाड़ी में मंत्री राव नरबीर सिंह और बावल-कोसली में विधायक सुबह 9 बजे करेंगे ध्वजारोहण

Thu, 14 Aug 2025 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Minister Rao Narbir Singh will hoist the flag in Rewari and MLA in Bawal-Kosli at 9 am
नई अनाज मंडी में ​स्थित कार्यक्रम स्थल। संवाद
रेवाड़ी। 15 अगस्त को अनाज मंडी परिसर में आयोजित होने वाले जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। मार्च पास्ट का निरीक्षण करते हुए परेड की सलामी लेंगे। वहीं, बावल उपमंडल पर बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यातिथि रहेंगे।
विज्ञापन

कोसली में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक अनिल कुमार यादव बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारत की अनेकता में एकता की झलक प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन

विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा देखने लायक होगी। वहीं शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में समस्या भी देखने को मिल सकती है।
पीटी व डंबल शो के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर रेवाड़ी में आयोजित मार्च पास्ट की टुकड़ियों के परेड कमांडर क्रिकेटर एवं डीएसपी जोगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा। बैंड की धुन पर पीटी-डंबल शो का प्रदर्शन किया जाएगा जो दर्शकों का मन मोह लेगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति से रूबरू कराएंगे। समारोह के लिए नियुक्त सांस्कृतिक टीम की नोडल अधिकारी प्रवक्ता डॉ. ज्योत्सना यादव ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed