{"_id":"698caf33b8a7ee674f06ef48","slug":"minister-rao-inderjit-helped-actor-rajpal-yadav-in-a-cheque-bounce-case-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cheque Bounce Case: अभिनेता राजपाल की मदद के लिए आगे आए राव इंद्रजीत, दिए इतने करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cheque Bounce Case: अभिनेता राजपाल की मदद के लिए आगे आए राव इंद्रजीत, दिए इतने करोड़ रुपये
Wed, 11 Feb 2026 10:03 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:03 PM IST
सार
चेक बाउंस मामले में जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव की मदद के लिए राव इंद्रजीत सामने आए हैं। राव इंद्रजीत ने कहा कि राजपाल यादव न केवल एक महान कलाकार हैं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं।
विज्ञापन
राव इंद्रजीत और अभिनेता राजपाल यादव
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेक बाउंस मामले में जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव की कठिन परिस्थितियों में मदद करने के लिए जेम्स ट्यून्स के मालिक राव इंद्रजीत सामने आए हैं। इंद्रजीत ने सबसे बड़ा योगदान देते हुए 1.11 करोड़ रुपये का सहयोग किया है। यह जानकारी सोशल मीडिया पर भी साझा की गई।
राव इंद्रजीत ने बताया कि राजपाल यादव समाज से हैं और समाज के सदस्य के रूप में उनकी मदद करना गर्व की बात है। यदि किसी कारणवश राशि का पूरा भुगतान अभी तक नहीं हुआ तो शेष राशि पूरी करने का भी संकल्प लिया गया है।
सोशल मीडिया के माध्यम से राजपाल के बारे में उन्हें जानकारी मिली थी। उनकी पीड़ा और वेदना के बारे में जानकारी मिलने के बाद मन व्यथित हुआ। उन्होंने बताया कि जो संकल्प लिया गया था, वह आज सफलतापूर्वक पूरा हो गया और सहायता राशि राजपाल यादव के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है।
विज्ञापन
राव इंद्रजीत ने कहा कि राजपाल यादव न केवल एक महान कलाकार हैं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं। ऐसे कठिन और दुखद समय में समाज और मानवता के नाते उनका और उनके परिवार का साथ देना कर्तव्य बनता है। जेम्स ट्यून्स ने मिलकर यह सहायता राशि उपलब्ध कराई और इस कार्य में उनकी लीगल टीम ने पूरी मेहनत की।