Hindi News
›
Haryana
›
Rewari News
›
Minister Aarti Singh Rao wrote a letter regarding naming of the square and road in the name of Siddharth Yadav.
{"_id":"680a86910e309a0f5b080869","slug":"minister-aarti-singh-rao-wrote-a-letter-regarding-naming-of-the-square-and-road-in-the-name-of-siddharth-yadav-rewari-news-c-198-1-rew1001-218431-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मंत्री आरती सिंह राव ने सिद्धार्थ यादव के नाम पर चौक और सड़क के नामकरण को लेकर लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मंत्री आरती सिंह राव ने सिद्धार्थ यादव के नाम पर चौक और सड़क के नामकरण को लेकर लिखा पत्र
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री, आरती सिंह राव
Link Copied
रेवाड़ी। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र प्रेषित कर रेवाड़ी एवं महेंद्रगढ़ क्षेत्र की जनता की एक जनभावना से अवगत कराया है। मंत्री आरती सिंह राव ने पत्र में उल्लेख किया कि उन्हें प्रतिदिन स्थानीय नागरिकों तथा अमर बलिदानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के परिवार से यह अनुरोध प्राप्त हो रहा है कि उनके वीर बलिदान को स्थायी स्मृति के रूप में सम्मानित किया जाए। आगे बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं शहीद परिवार की ओर से यह मांग की जा रही है कि गढ़ी बोलनी रोड का नाम तथा नारनौल बाईपास पर स्थित एक प्रमुख चौक का नाम अमर बलिदानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव चौक रखा जाए, जिससे यह स्थल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन सके। उन्होनें राज्य और केंद्र सरकार से इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने व शीघ्र आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव ने जगुआर फाइटर जेट की एक रूटीन उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने पर अपनी जान की परवाह न करते हुए, अपने सह-पायलट को सुरक्षित बाहर निकालकर और विमान को आबादी वाले क्षेत्र से दूर ले जाकर वीरता का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका यह साहसिक कृत्य न केवल सैन्य सेवा की गरिमा को उजागर करता है, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।