फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Minister Aarti Rao visits twice in 10 days to mark the land for the new hospital

Rewari News: नए अस्पताल की जमीन चिह्नांकन करने के लिए मंत्री आरती राव का 10 दिन में दो बार दौरा

Thu, 10 Apr 2025 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Minister Aarti Rao visits twice in 10 days to mark the land for the new hospital
जिले में प्रस्तावित 200 बेड के अस्पताल की जमीन चिन्हित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती राव दौ
रेवाड़ी। जिले में प्रस्तावित 200 बेड के अस्पताल के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित करने को लेकर खुद स्वास्थ्य मंत्री आरती राव फील्ड में उतर चुकी हैं। पिछले 10 दिनों में आरती राव ने जमीन चिन्हित करने के लिए 5 गांव का दो बार दौरा किया। 1 अप्रैल को जब मंत्री आरती राव ने जमीन चिह्नित करने के लिए दौरा किया था, तब वह गोकलगढ़, भगवानपुर और माजरा श्योराज गांव में मुआयना करने के लिए गई थीं।
विज्ञापन

अभी जमीन चिह्नित करने का कार्य प्रक्रिया में है। जब से 200 बेड के अस्पताल की बात चल रही है, तभी से अधिकारी जमीन चिह्नित करने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है। हालांकि, अब मंत्री आरती राव के दौरे के बाद इतना तय हो गया है कि जल्द से जल्द जमीन चिह्नित कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, मंत्री ने गांव सहबाजपुर खालसा और बेरियावास में प्रस्तावित स्थानों का दौरा करते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र और राज्य सरकार नागरिकों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं एक ही छत के नीचे प्राप्त हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न संभावनाओं पर की चर्चा
निरीक्षण के दौरान रेवाड़ी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र दहिया और जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंत्री को जमीन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की और विभिन्न संभावनाओं पर चर्चा की।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह अस्पताल न केवल जिला रेवाड़ी बल्कि आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा और यह क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

---------
जमीन के चयन के बाद रिपोर्ट भेजी जाएगी
200 बेड के इस अस्पताल के लिए ऐसी जगह का चयन किया जा रहा है, जिससे अधिकतम लोगों को लाभ मिल सके। जैसे ही उपयुक्त जमीन का अंतिम चयन कर लिया जाएगा, उसकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी जाएगी और निर्धारित समय सीमा के भीतर अस्पताल का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed