{"_id":"6442c7ae5cf9fe90e10defe4","slug":"mid-day-meal-workers-will-not-cook-if-they-do-not-get-salary-rewari-news-c-17-1-129762-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मानदेय न मिला तो खाना नहीं बनाएंगी मिड-डे मील वर्कर्स, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मानदेय न मिला तो खाना नहीं बनाएंगी मिड-डे मील वर्कर्स, किया प्रदर्शन
Fri, 21 Apr 2023 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 21 Apr 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं मिड डे मिल वर्कर्स
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर एक स्थित नेहरू पार्क में मिड-डे मील कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने मानदेय के लिए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एसडीएम होशियार सिंह को शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन की जिला प्रधान मीनाक्षी ने किया।
मीनाक्षी ने बताया कि पिछले छह महीने से मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को मानदेय नहीं मिल रहा। जिस कारण आर्थिक संकट पैदा हो गया है। इसके अतिरिक्त कुकिंग कोस्ट की राशि भी नहीं डाली जा रही। सभी कार्यकर्ताओं का वेतन भेजने, प्रत्येक माह की सात तारीख कर कार्यकर्ताओं के खाते में मानदेय भेजने, खाना बनाने के बाद स्कूल में अन्य कोई कार्य करने के लिए दबाव न बनाने, स्कूलों को मर्ज व बंद करने के निर्णय को वापस लेने, हटाई गई वर्कर्स को वापस लेने, सेवानिवृत्ति की आयु 65 साल करने, सेवानिवृत्ति पर दो लाख रुपये का लाभ देने, सालाना दो हजार रुपये वर्दी भत्ता देने, कुक को पीएफ व ईएसआइ का लाभ देने, निशुल्क चिकित्सा सुविधा देने, स्थाई कर्मचारी घोषित कर 24 हजार रुपये प्रति माह वेतन देने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि यदि 6 माह का मानदेय नहीं दिया गया वर्कर्स 28 अप्रैल से खाना नहीं बनाएंगी। इस अवसर पर नाहड़ ब्लाॅक प्रधान बबीता, ब्लाॅक सचिव सुशीला, जिला सचिव पुष्पा, कमलेश, संतोष व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।