फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Meteorological Department issues yellow alert regarding fog

Rewari News: कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

Sun, 17 Dec 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 17 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Meteorological Department issues yellow alert regarding fog
रेवाड़ी। मौजूदा समय में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन के समय में धूप निकलने की वजह से ठंड का उतना एहसास तो नहीं हो रहा है मगर रात के समय में ठंड खूब सता रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिला है। अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है। ठंड बढ़ने की वजह से अस्पताल में वायरल के मरीजों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को करीब 150 के आसपास वायरल के मरीज दर्ज किए गए हैं। वहीं, चिकित्सकों ने भी लोगों से गर्म कपड़े पहन कर बाहर निकलने की सलाह दी है। ताकि ठंड से बचा जा सके। मौसम विशेषज्ञ चंद्र मोहन ने बताया है कि जैसे ही मौजूदा मौसम प्रणाली आगे निकल जाएगी, हवाओं की दिशा में बदलाव होने से तापमान में गिरावट दर्ज होगी। साथ ही साथ अगर हवाएं शांत रही तो सुबह के घंटों के दौरान कोहरा छाए रहने की संभावना बन रही है। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है। पश्चिमी विक्षोभ आज सम्पूर्ण इलाके से आगे निकल जाएगा। उसके पीछे-पीछे एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आज उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो जाएगा। जिससे आने वाले दिनों में आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी और उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होगी।
विज्ञापन



फसलों के लिए फायदा

घनी धुंध व कड़ाके की ठंड जहां आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। वहीं, घना कोहरा व रात के समय गिरता तापमान गेहूं, जौ व सरसों की फसलों के लिए वरदान साबित होने वाला है। बेलदार सब्जियों को छोड़ सभी फसलों के लिए ठंड व कोहरा लाभप्रद ही साबित होगा। गेहूं की फसल पर कोहरे व ठंड का कोई भी नुकसान नहीं होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग जारी कर चुका है एडवाइजरी

वाहन चालकों को लेन बदलने या क्रॉस करने से बचना चाहिए। विजिबिलिटी बेहद खराब होने की स्थिति में चालक सड़क पर पेंट की गई लाइन को गाइड के रूप में उपयोग करते हुए वाहन चलाएं। वाहनों की गति सीमा नियंत्रित रखने व मोबाइल और म्यूजिक सिस्टम का उपयोग करने से बचें। साथ ही घना कोहरा होने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन को रोककर धुंध कम होने का इंतजार करें। वाहनों को मुख्य सड़क पर पार्क नहीं करना चाहिए



बदलते मौसम में लोग सावधानी बरतें

चिकित्सकों के मुताबिक खानपान और रहन-सहन पर ध्यान दिया जाए तो मौसमी बीमारियों के प्रकोप से बचा जा सकता है। बुखार से बचने के लिए मच्छरों से बचें और घर और आसपास सफाई रखें। जिससे मच्छर न पनपें। ठंडी चीजों का सेवन ना करें क्योंकि इससे सर्दी, खांसी, जुकाम की शिकायत होती है। ठंडे पानी को भी नहीं पीना चाहिए। पानी को हल्का गर्म करके ही पीना लाभदायक है। घर से बाहर निकलें तो सर्दी के कपड़े पहन कर ही निकलें
छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

---


ठंड की शुरुआत हो चुकी है। विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ठंड के कपड़ों का उपयोग जरूर करें ताकि वायरल से बचा जा सके। छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें।

-डॉ. अशोक, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed