फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Message given on water conservation and cleanliness

Rewari News: जलसंरक्षण व स्वच्छता का दिया संदेश

Sat, 22 Nov 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 22 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Message given on water conservation and cleanliness
स्कूल में एक मंच पर आए कैडेट्स व शिक्षक। स्रोत : स्कूल
कुंड। गोठरा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में केक काटकर एनसीसी दिवस मनाया गया। प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ उप प्राचार्या स्क्वाड्रन लीडर वंदना चौधरी और वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विद्यालय गर्ल्स कैडेट कोयार ग्रुप ने एनसीसी गीत प्रस्तुत किया। एनसीसी कैडेट्स ने गांव गोठरा व आस-पास के क्षेत्र से प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर प्लास्टिक उपयोग न करने, जलसंरक्षण व स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

कैडेट अभिषेक कक्षा 11 व कैडेट खुशयंत कक्षा 11 ने एनसीसी की प्रासंगिकता व महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए इसकी प्रमुख विशेषताओं परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रक्तदान शिविर और अन्य सामाजिक गतिविधियों के आयोजन के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके बाद कैडेट्स के लिए सर्टिफिकेट डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी आयोजित की गई। कुल 100 कैडेट्स ने एग्जाम दिया था, जिनमें से 99 कैडेट्स अल्फा (ए) ग्रेड के साथ पास हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed