{"_id":"677589938d9e829aaa01a891","slug":"mercury-dropped-with-fog-cold-increased-problems-rewari-news-c-198-1-fth1001-213446-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कोहरे के साथ पारा गिरा, ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कोहरे के साथ पारा गिरा, ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें
Wed, 01 Jan 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 09रेवाड़ी। सुबह के समय छाया कोहरा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड में इजाफा हुआ है। बुधवार को नववर्ष की शुरुआत ठंड के साथ हुई। सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। दृश्यता सिर्फ 80 मीटर होने से वाहन रेंगतें नजर आए। दोपहर में धूप तो हुई लेकिन सर्द हवा चलने से लोगों को खास राहत नहीं मिली।
जिले में बुधवार का अधिकतम तापमान 15.0 और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इससे रात में ठंड बढ़ने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ी है। बुधवार को सर्द हवा के बीच 11 बजे तक कोहरा छाया रहा जिससे लोग गलनभरी ठंड से परेशान रहे। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव सेंकते नजर आए। दोपहर करीब 1 बजे धूप निकलने पर लोग बाहर तो आए लेकिन सर्द हवा के चलते उन्हें खास राहत नहीं मिली। हालांकि मौसम खुलने से बाजार, मंडियों में चहल-पहल देखी गई।
मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि भविष्य में भी ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। 4 जनवरी से 7 जनवरी को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं मौसम विभाग ने 3 जनवरी तक पूरे इलाके पर यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
तिथि-- अधिकतम -- न्यूनतम तापमान
01 जनवरी-- 15.0- -5.5
31 दिसंबर-- 14.5- -6.0
30 दिसंबर-- 14.0- -11.0
29 दिसंबर-- 15.5- -12.5
28 दिसंबर-- 14.5- -13.5
27 दिसंबर-- 21.0- -5.5
25 दिसंबर-- 18.5- -8.0
-- -- --
वर्जन
मौसम में बदलाव से बुखार, सर्दी व जुकाम की शिकायत आती है। तापमान में बदलाव होने के कारण सतर्कता बरतने की जरूरत है। ठंड की वजह से बच्चों को अधिक परेशानी होती है, उनको बुखार व जुकाम हो सकता है। इसलिए रात के समय बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर सुलाएं। बच्चों का अधिक ध्यान रखें, यदि कोई शारीरिक शिकायत आती है तो चिकित्सकों से सलाह लें।- डाॅ. गौरव, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल रेवाड़ी।
कंबल, जैकेट और स्वेटर की बढ़ी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गलन भरी ठंड पड़ने से गर्म कपड़े की मांग बढ़ गई है। शहर के प्रमुख बाजारों में ऊनी कपड़े, जैकेट, स्वेटर, टोपी, मफ्लर की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है।
शहर में कई स्थानों पर नेपाल, तिब्बत के नागरिकों ने गर्म कपड़ों की दुकान लगाई है। इसके अलावा अन्य दुकानों पर लोग कंबल, जैकेट, स्वेटर आदि की खरीदारी कर रहे हैं। युवाओं में लेटेस्ट जैकेट की डिमांड की जा रही है। शहर के मोती चौक,गुरु बाजार,बजाजा बाजार,नया बाजार पंजाबी मार्केट आदि स्थानों पर मौजूद कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ दिखाई देने लगी है। सर्दी से बचाव के लिए लोग जर्सी, स्वेटर, जैकेट, टोपी इत्यादि की खरीददारी करते नजर आ रहे है। दुकानदार श्याम, साहिल, अवदेश खुराना ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार अच्छी संख्या में ग्राहक आ रहे हैं। इस बार कारोबार अच्छा होने की उम्मीद हैं। ठंड का मौसम शुरु होने के साथ ही बाजार में चहल-पहल भी शुरू हो चुकी है। जिसको लेकर गर्म कपड़े की खरीदारी के लिए भी आना शुरू कर दिया है। पिछले वर्ष की अपेक्षा गर्म कपड़ों के बाजार में 60 प्रतिशत कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रेवाड़ी। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड में इजाफा हुआ है। बुधवार को नववर्ष की शुरुआत ठंड के साथ हुई। सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। दृश्यता सिर्फ 80 मीटर होने से वाहन रेंगतें नजर आए। दोपहर में धूप तो हुई लेकिन सर्द हवा चलने से लोगों को खास राहत नहीं मिली।
जिले में बुधवार का अधिकतम तापमान 15.0 और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इससे रात में ठंड बढ़ने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ी है। बुधवार को सर्द हवा के बीच 11 बजे तक कोहरा छाया रहा जिससे लोग गलनभरी ठंड से परेशान रहे। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव सेंकते नजर आए। दोपहर करीब 1 बजे धूप निकलने पर लोग बाहर तो आए लेकिन सर्द हवा के चलते उन्हें खास राहत नहीं मिली। हालांकि मौसम खुलने से बाजार, मंडियों में चहल-पहल देखी गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि भविष्य में भी ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। 4 जनवरी से 7 जनवरी को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं मौसम विभाग ने 3 जनवरी तक पूरे इलाके पर यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
तिथि
01 जनवरी
31 दिसंबर
30 दिसंबर
29 दिसंबर
28 दिसंबर
27 दिसंबर
25 दिसंबर