फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mercury dropped two degrees in two days due to fog, wheat will benefit

रेवाड़ी: कोहरे से दो दिन में दो डिग्री गिरा पारा, गेहूं को होगा फायदा

Sat, 18 Feb 2023 08:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 18 Feb 2023 08:38 PM IST
विज्ञापन
Mercury dropped two degrees in two days due to fog, wheat will benefit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में शनिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरा के कारण गत दो दिनों में दो डिग्री सेल्सियस तापमान गिर गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ठंड के कारण गेहूं की फसल फायदा मिलेगा, जबकि सरसों की फसल को नुकसान होगा, क्योंकि कोहरे से सरसों की फली काली पड़ जाएगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम में हुए बदलाव के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 17 दिनों से तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हो रही थी। पिछले 3 दिनों की बात करें तो दोपहर में 12 बजे बाद घर में पंखे भी चलने शुरू हो गए थे। अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। लोगों को लगने लगा था कि ठंड का दौर खत्म हो चुका। शनिवार को मौसम में अचानक बदलाव हुआ। सुबह सबेरे सड़कों पर घना कोहरा छा गया। शहर में हल्की तो बाहरी क्षेत्र में घना कोहरा दिखाई दिया। कोहरा अधिक होने से कई जगह विजिबिलिटी भी काफी कम रही।
विज्ञापन

सुबह-शाम की ठंड रहेगी बरकरार
बावल कृषि अनुसंधान के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मबीर यादव के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सुबह और शाम की ठंड बनी रहेगी। हालांकि रविवार से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। रविवार को भी धुंध छाई रह सकती है। मौसम में हुए बदलाव का असर लोगों के जीवन पर पड़ सकता है। इसलिए सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के तापमान में बढ़ोतरी से हो सकता है नुकसान
जिलेभर में पिछले एक सप्ताह में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। किसानों को चिंतित होने की बात नहीं है, चूंकि बढ़ते तापमान का रबी के सीजन की फसलों पर अभी विपरीत असर नहीं आएगा। रात के तापमान में अगर बढ़ोतरी होती है तो फसलों को नुकसान हो सकता है।
- डॉ. अनिल कुमार, कृषि वैज्ञानिक, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed