{"_id":"628bd4d8f205b24d160c1477","slug":"mercury-dropped-due-to-rain-electricity-consumption-also-decreased-rewari-news-rtk647524574","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गिरा पारा, बिजली की खपत भी घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गिरा पारा, बिजली की खपत भी घटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की सुबह जिले में मौसम का मिजाज फिर बदला और कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश आई। इसका परिणाम यह रहा कि पारा नीचे लुढ़क गया और सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। जिले में करीब पांच एमएम बारिश हुई है। लगातार दो दिनों से पारा लगातार नीचे गिर रहा है। सोमवार की सुबह जिले में तीन से चार घंटे तक बिजली गुल रही, जिसकी वजह मौसम में बदलाव रहा। ऐसा होने से बिजली निगम को कुछ आर्थिक राहत भी मिली। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार रविवार और सोमवार की सुबह हुई बारिश की वजह से जिले में बिजली की खपत 20 लाख यूनिट तक कम हो गई है।
बिजली आपूर्ति और खपत पर एक नजर
अप्रैल के अंत में इस जिले में बिजली खपत 70 लाख यूनिट प्रतिदिन तक पहुंच गई थी, मौसम बदलने के बाद 62 लाख यूनिट पर लुढ़क गई। उसके बाद उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति अधिक मिली। रविवार को फिर मौसम में बदलाव हुआ और बिजली खपत कम हुई। सोमवार की सुबह पुन: बारिश आने की वजह से कोसली, धारूहेड़ा और बावल के अलावा रेवाड़ी शहर में बिजली आपूर्ति में कई घंटे खलल पड़ने की सूचनाएं मिली हैं। सोमवार को बिजली निगम की ओर से जिले के उपभोक्ताओं को 52 लाख यूनिट से अधिक बिजली उपलब्ध कराई गई।
गर्मी से मिली राहत
मौसम सुहाना होने की वजह से जिले में बिजली निगम के साथ लोगों को भी गर्मी से राहत मिली। कुछ समय पहले तक ओवर लोड की वजह से जो विद्युत लाइनें और ट्रांसफार्मर अपना काम करना छोड़ रहे थे, उनको कुछ राहत मिली। बता दें, फरवरी और मार्च माह में 52 लाख और 57 लाख यूनिट तक बिजली आपूर्ति हुई। गर्मी बढ़ी तो बिजली चोरी बढ़ी। बिजली आपूर्ति समय कम हुआ। निगम को घरेलू, व्यापारिक, कृषि और औद्योगिक फीडरों में बिजली आपूर्ति का समय बदलना पड़ा। कृषि फीडर को आठ घंटे बिजली देना भी मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
उद्योगों को अधिक बिजली मिलने की उम्मीद
जिले में संचालित उद्योगों को मौसम बदलने के साथ अधिक बिजली मिलने की उम्मीद जगी है। गर्मी बढ़ने के बाद से वे लगातार बिजली की कमी महसूस कर रहे थे। कई इकाईयों में लागत बढ़ने की वजह से मानव श्रम शक्ति को अनिवार्य अवकाश पर भेजना पड़ा।
बिजली हुई गुल
जिले के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र के अलावा रेवाड़ी शहर के शास्त्री नगर, कुतुबपुर, उत्तम नगर, महावीर नगर, आजाद नगर, राव तुलाराम विहार, न्यू आदर्श नगर, शक्ति नगर, कृष्णा नगर, सेक्टर 3, कालाका रोड, विजय नगर, राजीव नगर, गणपत नगर, गांधी नगर, आनंद नगर समेत शहर की अधिकांश बाहरी कॉलोनियों में सुबह बिजली गुल रही। कहीं दो घंटे तो कहीं इससे अधिक देर बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली निगम के अधिकारियों की माने तो सोमवार सुबह तेज बारिश और हवाएं चलने की वजह से दो दर्जन से अधिक जगहों पर बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए जिनको दुरुस्त करने का काम दोपहर बाद तक चल रहा था।
खराब मौसम की वजह से बिजली आपूर्ति में हमें परेशानी आई है। रविवार और सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों से बिजली तार ले जाने वाले खंभे टूटने की वजह से दो दर्जन जगहों पर बिजली आपूर्ति में बाधा आई है। गर्मी कम होने बिजली खपत पर असर पड़ा है। अभी खपत का पूरा आंकलन नहीं हुआ है।
- एमएल रोहिल्ला, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
फोटो - 28 और 29