फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Memorandum submitted regarding issues related to Agneepath and farmers

अग्निपथ और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Sat, 25 Jun 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted regarding issues related to Agneepath and farmers
जय किसान आंदोलन के संयोजक एवं किसान नेता योगेंद्र यादव ने शहर के नेहरू पार्क में अग्निपथ और किसानों से जुड़े मुद्दे को लेकर बैठक की। इसके बाद जिला सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम सिद्धार्थ दहिया को ज्ञापन सौंपा गया। योगेंद्र यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन को देखते हुए जिला पुलिस पूरी तरह से सतर्क रही।
विज्ञापन

योगेंद्र सुबह साढ़े 11 बजे नेहरू पार्क पहुंचे। जहां जय किसान आंदोलन के अलावा अन्य संस्थाओं के सदस्यों के साथ बैठक की। यहां से सीधे वह जिला सचिवालय रवाना हुए। योगेंद्र यादव अग्निपथ को लेकर पहले ही आपत्ति जता चुके हैं। बता दें कि रेवाड़ी व आसपास के जिलों में बड़ी संख्या में युवक सेना में भर्ती की तैयारी में जुटे हैं लेकिन कुछ दिन पहले केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ स्कीम लागू करने के बाद से तैयारी में जुटे युवाओं में काफी रोष है। इसी के विरोध में 16 जून को रेवाड़ी उग्र प्रदर्शन भी हुआ था। हालात संभालने के लिए पुलिस को नाईवाली चौक पर लाठीचार्ज तक करना पड़ा था। हालांकि उसके बाद से रेवाड़ी व आसपास के जिलों में पूरी तरह शांति है। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी अग्निपथ स्कीम को लेकर लगातार सरकार को घेरने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed