फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Members of an interstate gang involved in defrauding elderly women turn out to be highly cunning; 18 cases have been registered against them.

Rewari News: बुजुर्ग महिलाओं से ठगी के शातिर निकले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य, 18 मामले हैं दर्ज

Thu, 02 Apr 2026 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 02 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Members of an interstate gang involved in defrauding elderly women turn out to be highly cunning; 18 cases have been registered against them.
पत्रकार वार्ता में जानकारी देते डीएसपी सुरेंद्र श्योराण। संवाद
रेवाड़ी। दो बुजुर्ग महिलाओं को अपनी बातों के जाल में फंसाकर सोने के कुंडल और नगदी ठगने वाले शातिर अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य निकले हैं। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के मातोर रोड निवासी गोविंद व रेवाड़ी के मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी राजकुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगे गए दो जोड़ी सोने के कुंडल बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बावल के डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

वे अकेली जा रहे बुजुर्ग को अपना निशाना बनाते थे। पहले वे बातचीत के जरिए विश्वास जीतते और फिर किसी लालच या झांसा देकर पीड़ित को अपने जाल में फंसा लेते थे। इसके बाद वे मौके का फायदा उठाकर सोने के कुंडल और नकदी लेकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और कई जगहों पर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है। डीएसपी के अनुसार आरोपी गोविंद के खिलाफ राजस्थान के जिला अलवर और खैरथल-तिजारा के विभिन्न थानों में ठगी के 12 मामले दर्ज हैं।
दूसरे आरोपी राजकुमार के खिलाफ जिला महेंद्रगढ़ और राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में 6 मामले दर्ज हैं। दोनों ने मिलकर 18 वारदातों को अंजाम दिया है। दोनों आरोपी वर्तमान में बहरोड़ और नारनौल में दर्ज दो अन्य मामलों में भी वांछित चल रहे हैं।

इन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं आरोपी
डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि 9 फरवरी को मोहल्ला बंजारवाड़ा निवासी एक बुजुर्ग महिला जब अपने पोते को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थी तब इन आरोपियों ने उन्हें बातों में उलझाया और लॉटरी निकलने का झांसा देकर उनके कानों के कुंडल उतरवा लिए। इसके बाद फोटो खींचने के बहाने से आरोपी मौके से फरार हो गए। इसी प्रकार पहले भी दोनों आरोपियों ने 6 फरवरी को पीएनबी बैंक सर्कुलर रोड के पास एक अन्य बुजुर्ग महिला को ठगा था। वहां महिला को झांसा देकर एक जोड़ी कुंडल और 6 हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ किया था।



ठगों और अनजान व्यक्तियों से सावधान रहें बुजुर्ग, लालच में न आएं : डीएसपी



डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने कहा कि कोई अनजान व्यक्ति आपके पास आकर बहुत ज्यादा अपनापन दिखाता है तो तुरंत सतर्क हो जाएं। ऐसे व्यक्तियों की बातों पर भरोसा न करें। विशेषकर बुजुर्ग लोग ध्यान दें यदि कोई अनजान व्यक्ति आपके पास आकर बहुत ज्यादा अपनत्व दिखाए या लालच भरी बातें जैसे लॉटरी या गहने दोगुने करना को कहे तो उसकी बातों में बिल्कुल न आएं। वहां से निकल जाएं। यदि आपके साथ ठगी का प्रयास भी हुआ है तो डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाना को इसकी सूचना दें ताकि ऐसे अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed