{"_id":"6a8c8a4d7e17c81c1d0c9c0d","slug":"meghwal-utthan-samiti-expressed-gratitude-for-the-success-of-the-conference-rewari-news-c-198-1-rew1001-244227-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मेघवाल उत्थान समिति ने सम्मेलन की सफलता पर जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मेघवाल उत्थान समिति ने सम्मेलन की सफलता पर जताया आभार
Mon, 24 Aug 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। मेघवाल उत्थान समिति ने मॉडल टाउन ने प्रेस वार्ता कर 23 अगस्त को बावल अनाज मंडी में आयोजित अनुसूचित जाति समरसता सम्मेलन की सफलता पर समाज व प्रशासन का आभार जताया।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कार्यक्रम में पहुंचना समाज के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए मान-सम्मान के लिए समिति ने उनका धन्यवाद किया। साथ ही सम्मेलन में हजारों की संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने वाले अनुसूचित जाति समाज के लोगों का भी आभार जताया।
पदाधिकारियों ने कहा कि समाज एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए प्रयास करे तो बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
इस अवसर पर वेदप्रकाश, सूरजभान मेघवाल, अधिवक्ता रजवन्त डहिनवाल, भूपेंद्र मेघवाल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।