फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Maximum temperature reached 26.5 degrees Celsius

Rewari News: अधिकतम तापमान पहुंचा 26.5 डिग्री सेल्सियस

Mon, 10 Feb 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 10 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Maximum temperature reached 26.5 degrees Celsius
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। न्यूनतम तापमान में करीब साढे तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। फिलहाल पूरे दिन अच्छी धूप निकल रही है। हालांकि, रात के समय ठंड बरकरार है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि फरवरी के पहले पखवाड़े में लगातार ठंड के रंग देखने को मिलेंगे, जबकि दूसरे पखवाड़े में ठंड के तेवर ढीले पड़ जाएंगे। साथ ही फरवरी में 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसमें केवल दो पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश की गतिविधियों की संभावना है। पहले पखवाड़े में मौसम गतिशील और परिवर्तनशील बना रहेगा। 11 फरवरी को और चौथा 15 फरवरी को सक्रिय होने मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दूसरे पखवाड़े में दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से क्षेत्र में तापमान में बढ़ोतरी होगी और दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक हो जाएंगे। फरवरी के अन्त में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और ग्रीष्म ऋतु का आगमन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed