फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mata Savitribai Phule Mahavidyalaya took out Tricolor Yatra

Rewari News: माता सावित्रीबाई फुले महाविद्यालय ने निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 15 Aug 2024 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Mata Savitribai Phule Mahavidyalaya took out Tricolor Yatra
फोटो : 13रेवाड़ी। तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाते प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव तथा एसएचओ श्र
रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव और एसएचओ श्री कृष्ण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में महाविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेविकाएं, एनसीसी कैडेट, वाईआरसी टीम, स्पोर्ट्स टीम और अन्य छात्राओं ने हिस्सा लिया। सभी छात्राओं ने बड़े उमंग और जोश के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम तथा हर घर तिरंगा के नारे लगाते हुए महाविद्यालय प्रांगण से ढालियावास तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। महाविद्यालय प्राचार्या ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा आजादी का अमृत महोत्सव है।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य प्रत्येक भारतवासी के हृदय में अपने देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना जागृत करना है। देशभक्ति की भावना न केवल एक दिन और न केवल एक अभियान तक सीमित रहना चाहिए, बल्कि हर क्षण हमारे अंदर रहनी चाहिए। तिरंगा यात्रा के दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्वाति, डॉ. रजनी, एनसीसी इंचार्ज प्रीति और डॉ. ज्योति यादव, स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. नरेश कुमार, एनएसएस एडवाइजरी कमेटी के सदस्य डॉ. राजेश कुमारी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed