फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Massive fire broke out in two shops in Rewari

रेवाड़ी: दो दुकानों में लगी भीषण आग, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान जलकर राख

Mon, 25 Apr 2022 10:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Apr 2022 10:18 PM IST
सार

शहर के सर्कुलर रोड स्थित ब्रह्मगढ़ के सामने हादसा हुआ। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, जबकि पुलिस शार्ट सर्किट को ही कारण मान रही है।

विज्ञापन
Massive fire broke out in two shops in Rewari
आग पर काबू पाने का प्रयास करता दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी शहर के सर्कुलर रोड स्थित ब्रह्मगढ़ के सामने रविवार की रात ग्यारह बजे तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। इस दौरान 2 दुकानों में रखा मोबाइल फोन सहित लाखों रुपये का माल राख हो गया। हालांकि एक दुकान में समय रहते दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। 

विज्ञापन


गांव ढ़ालियाकी निवासी विनोद कुमार व नरेन्द्र ने सर्कुलर रोड स्थित ब्रह्मगढ़ के सामने जेएमडी सीएससी सेंटर व मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान की हुई है। इसके साथ ही एक वैद्य की दुकान और ऑप्टिकल की दुकान भी है। बीती रात करीब 11 बजे सीएससी सेंटर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसके साथ लगती 2 अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दो दुकानों में रखा लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन

 

ऑप्टिकल की दुकान में आग पहुंचते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई और कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। विनोद कुमार के अनुसार, उनकी दुकान में तीन सीपीयू, एक इनवर्टर, रिपेयर किए हुए 25 मोबाइल सहित करीब ढाई लाख रुपये का सामान था, जो राख हो गया। हालांकि आग किस कारण लगी, इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं है। पुलिस शॉर्ट सर्किट को ही आग की वजह मान रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दुकान में नहीं था आग बुझाने का यंत्र
अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि विभाग लोगों को आग लगने के कारणों और उनसे बचने के लिए जागरूक करती रहती है। इसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। सर्कुलर रोड पर दुकान में भीषण आग लगी थी। आधा घंटा में आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दुकान में आग बुझाने का कोई भी यंत्र नहीं मिला। यह सबसे बड़ी लापरवाही है। इससे सामान जलने के साथ ही जन हानि भी हो सकती है। इसके प्रति लोगों को जागरूक होना पड़ेगा।


जिले में कब-कब लगी आग

  • शहर के दिल्ली रोड पर 19 अप्रैल को बॉस नामक कार मरम्मत एवं सुधार केंद्र में आधी रात के वक्त भीषण आग लगी थी, जिसमें चार कारें पूरी तरह जल गई थीं जबकि पांच अन्य कारों को काफी नुकसान हुआ था। इस आग में कारों की कीमत के अलावा लाखों रुपए का अन्य साजो - सामान जलकर राख हो गया था। 
  • 4 अप्रैल को औद्योगिक क्षेत्र बावल के सेक्टर-3 में बीज निर्माता कंपनी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जिसमें लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया था। 
  • नगर के कोनसीवास रोड पर झुग्गियों में 4 अप्रैल को खाना बनाते वक्त छोटे सिलेंडर में आग लगी, जिसमें पांच झुग्गियां जलकर राख हो गई थी। इस घटना में एक महिला जिंदा जलने से बाल - बाल बच गई थी। बता दें, जिले और शहर में आग लगने की घटनाओं में अब तक कोई जनहानि नहीं हुई है मगर लगातार होती ऐसी घटनाएं आम लोगों और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को चौकन्ना होने का इशारा जरूर दे रही हैं। 
  • 23 अप्रैल की अल सुबह दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित गांव जड़थल में यूनिप्रोडक्ट कंपनी के गोदाम में आग लगने से वहां रखा सारा सामान और तैयार उत्पाद जलकर स्वाहा हो गया था। इस आग को बुझाने में पांच घंटे, एक लाख लीटर पानी, तीन फायर बिग्रेड गाड़ी व 14 कर्मचारी लगे थे।

     

 

रविवार रात पौने 11 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद मौके पर दमकल की एक गाड़ी को भेजा गया था। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। आग से दो दुुकानों को नुकसान पहुंचा है, जबकि एक और दुकान में समय रहते आग पर काबू पा लिया। इस दौरान दुकान में आग बुझाने का कोई भी उपकरण नहीं था। - मामचंद शर्मा, सहायक अग्निशमन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed