फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Massive fire breaks out at two factories in Bawal; reignites after being extinguished in

Rewari News: बावल में दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, सुबह बुझने के बाद फिर भड़की

Sat, 26 Sep 2026 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Massive fire breaks out at two factories in Bawal; reignites after being extinguished in
बावल। आईएमटी बावल सेक्टर-3 में वीरवार रात दो औद्योगिक इकाइयों में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही विभिन्न स्थानों से 16 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, शुक्रवार सुबह एक बार फिर आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया।
विज्ञापन

दोनों फैक्ट्रियों में आग से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

वीरवार रात सेक्टर-3 स्थित स्मार्ट स्पेस सॉल्यूशंस में आग लगने की सूचना मिली। कंपनी में इन्वर्टर और बैटरी चार्जिंग का काम होता है। देखते ही देखते आग ने पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद आग पास स्थित गुरु कृपा फुटवियर कंपनी तक पहुंच गई। फुटवियर यूनिट में प्लास्टिक और रबर समेत अन्य ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की भयावहता को देखते हुए बावल, रेवाड़ी, धारूहेड़ा और झज्जर के अलावा राजस्थान के भिवाड़ी, निमराणा और घिलोठ से भी दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ीं। बावल से तीन, रेवाड़ी से चार, धारूहेड़ा से एक, झज्जर से दो, भिवाड़ी से एक और घिलोठ से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। कुल 16 दमकल गाड़ियों ने रातभर मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
----------------------
रात की शिफ्ट नहीं होने से टली जनहानि

गनीमत रही कि दोनों फैक्ट्रियों में रात की शिफ्ट नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के समय स्मार्ट स्पेस सॉल्यूशंस में सिक्योरिटी गार्ड समेत केवल दो-तीन कर्मचारी मौजूद थे। उन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया। वहीं, गुरु कृपा फुटवियर में रात के समय कर्मचारी मौजूद नहीं थे।
आग से दोनों औद्योगिक इकाइयों की इमारतों और अंदर रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। आग की तीव्रता के कारण कंपनी की छत का एक हिस्सा भी गिर गया। प्रारंभिक तौर पर दोनों कंपनियों में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन अभी तक नहीं हो पाया है।
-------------------
आग इतनी भीषण थी कि लपटें दूर से दिखाई दी

प्रत्यक्षदर्शी राजेश ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं। दमकलकर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शी मनोज ने बताया कि फैक्टरी से अचानक तेज लपटें उठती दिखाई दीं। कुछ ही देर में धुएं ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग तेजी से फैलती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
----------
बावल क्षेत्र में आग की घटनाएं

7-8 मई : सोलर पैनल फैक्टरी में लगी भीषण आग

आईएमटी बावल सेक्टर-6 स्थित एक सोलर पैनल फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने के लिए 12 दमकल गाड़ियों को करीब 15 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में फैक्टरी को करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई।

19 मई : पेंट फैक्टरी में भीषण आग

बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-5 स्थित एक पेंट फैक्टरी में दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। तेज धमाके के साथ भड़की आग ने देखते ही देखते फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कच्चा माल, मशीनें और तैयार सामान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए 10 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

मई : केमिकल फैक्टरी में आग, चार लोगों की मौत

आईएमटी बावल सेक्टर-6 स्थित एक केमिकल फैक्टरी में मई में भीषण आग लग गई थी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना औद्योगिक क्षेत्र में आग से जुड़ी गंभीर घटनाओं में शामिल रही।

--------------
वर्जन
बावल आईएमटी में दो फैक्ट्रियों में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर बिग्रेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अब आगे की रिपोर्ट आने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
संजीव कुमार, एसडीएम, बावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed