फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Martyrs gave freedom to the country by sacrificing their lives: Sunil Moosepur

प्राणों की आहुति देकर शहीदों ने दिलाई देश को आजादी : सुनील मूसेपुर

Tue, 10 Aug 2021 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Martyrs gave freedom to the country by sacrificing their lives: Sunil Moosepur
तिरंगा यात्रा में भाग लेते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव में रेवाड़ी से भाजपा प्रत्याशी रहे सुनील मूसेपुर, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह व जिला अध्यक्ष हुकुमचंद यादव के नेतृत्व में शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंगलवार को इस यात्रा के दौरान देशभक्त शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के माध्यम से हजारों देशभक्त लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीदों के बलिदान को याद करके उनको श्रद्धांजलि दी। उनके सम्मान में वीर शहीद अमर रहे के नारे लगाए गए। राव तुलाराम चौक रेवाड़ी से शुरू होकर बाजारों से होकर रेजांग्ला स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा अध्यक्ष हुकुमचंद, बाबू वीर कुमार व सुनील यादव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान भारत माता की जय व वंदेमातरम के नारों से देशभक्ति की भावना के साथ लोगों में उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

शहीदों की प्रतिमाओं पर किया गया माल्यार्पण
सैकड़ों बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाते हुए तिरंगा यात्रा में भाग किया। इस दौरान शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण अमर शहीदों के के नाम पर नारे लगाए गए। जगह- जगह पर शहर के लोगों ने तिरंगा यात्रा पर फूलों की वर्षा करके शहीदों को नमन किया। सुनील मूसेपुर ने कहा कि तिरंगा यात्रा राव इंद्रजीत सिंह के मार्गदर्शन से निकाली गई। इस यात्रा के माध्यम से जन-जन में देशभक्ति की भावना का प्रसार करना है। देश के युवाओं में देशभक्ति की भावना, जज्बे और जोश को पैदा करना है। उन्होंने कहा कि अपने प्राणों की आहुति देकर शहीदों ने देश को आजादी दिलाई है। पूर्व मंत्री जसवंत सिंह ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनैतिक संगठन ही नहीं, बल्कि राष्ट्र और राष्ट्रीय मूल्यों का सम्मान उनके लिए सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
तिरंगा यात्रा में सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला, यशवंत भारद्वाज, अजय जांगड़ा चेयरमैन नगर पालिका धारूहेड़ा, कैप्टन भोलाराम, मदन कौशल्या महेश सरपंच आशिया की गौरावास, प्रह्लाद यादव, प्रदीप गोकलगढ़, ब्लॉक समिति सदस्य विजय बामड, कुलदीप चौहान, रामकिशन बसेरा, जिला पार्षद अजय पाटौदा, अजीत यादव, मोहित शर्मा, पार्षद मनोज सैनी मंडल अध्यक्ष, रेखा भाडावास व गीता पूर्व पार्षद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed