फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Martyrdom of soldiers cannot be forgotten: Vice Chancellor

जवानों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता : कुलपति

Sat, 27 Jul 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 27 Jul 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Martyrdom of soldiers cannot be forgotten: Vice Chancellor
फोटो: 23रेवाड़ी। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शहीद हुए जवानों की बहा
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव ने कहा कि यह दिन भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान, विजय गाथा, अदम्य साहस की याद दिलाता है। कहा कि जवानों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने मनोबल के बलबूते पर कारगिल में विजय प्राप्त की। उनके बलिदान से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। भारतीय सेना (जल सेना, थल सेना, वायु सेना) के साहस से ही देश को पहचान मिलती है।
विज्ञापन

अधिष्ठाता शैक्षिक मामले प्रो. मंजू परुथी ने युवकों को भारतीय सैनिकों से प्रेरणा लेने की सलाह दी। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रोफेसर करण सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। विश्वविद्यालय में कार्यरत सेवानिवृत्त सेना के जवानों (कैप्टन मुकेश यादव, कैप्टन बिक्रम सिंह, संदीप कुमार, मनजीत सिंह, बलजीत सिंह, ईश्वर सिंह, उदयवीर, राजकुमार, रुपेश यादव, हरिंदर यादव, मनोज कुमार, पंकज शर्मा) को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी व एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed