फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   marriage is not settled study in goverment school

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बच्चियों की शादी तक नहीं हो रही

Sun, 01 May 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sun, 01 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
marriage is not settled study in goverment school
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बच्चियों की शादी तक नहीं हो रही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश के पीडब्ल्यूडी एवं आईटीआई मंत्री राव नरबीर सिंह ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों की शिक्षा की पोल यह कहकर खोल दी कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बच्चियों का लोग रिश्ता भी नहीं लेते हैं। उन्होंने कहा कि रिश्ता करने से पहले लोग यह पूछते हैं कि बेटी कॉन्वेंट में पढ़ी है कि नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाल इतना बुरा है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बच्चियों की शादी तक नहीं हो रही है। उन्होंने  ये बात बावल विधानसभा क्षेत्र के टांकडी गांव में आइटीआई के एडमिन ब्लॉक का शिलान्यास करने के बाद यहां आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आलम यह है कि  बादशाहपुर में स्कूलों को अपग्रेड करने के लिए बच्चों की पर्याप्त संख्या तक नहीं है। उनकी विधानसभा क्षेत्र में एक भी ऐसा स्कूल नहीं जिसे अपग्रेड किया जा सके। जबकि वह जहां पर भी जाते हैं, ग्रामीण उनसे गांवों के स्कूलों को अपग्रेड करने की मांग करते हैं। लेकिन वहां इतने बच्चे ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए सभी बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं। इस अवसर पर बावल विधायक डॉ. बनवारी लाल, बीजेपी जिला अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल,पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश खोला,पंचायत समिति चेयरमैन बिरेंद्र सिंह छिल्लर, बावल ब्लॉक सरपंच यूनियन के प्रधान चरण सिंह,जिला पार्षद प्रशांत एवं धमेंद्र खटाना उपस्थित थे।

विकास पर ज्यादा हक अहीरवाल का
तत्कालीन कांग्रेस सरकार में हुए विकास में भेदभाव पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि अहीरवाल के साथ पहले वाली सरकारें में भेदभाव हुआ है। लेकिन हमारी सरकार सभी क्षेत्रों का समान विकास कराने को प्रतिबद्ध है। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अहीरवाल ने सरकार में सबसे ज्यादा विधायक दिए हैं, इसलिए विकास का ज्यादा हक भी उन्हीं का बनता है।

सीमा की सभी सड़कों को किया जाएगा पक्का
पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह जिस गांव में लोगों को संबोधित कर रहे थे वह राजस्थान सीमा से सटा हुआ है। राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर सड़क नहीं होने पर मंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार से बातकर सीमा से लगती सभी सड़कों का निर्माण पीडब्लव्यूडी कराएगा। इसी के साथ उन्होंने यह भी कि कहा कि प्रदेश में 33 फीट की लगभग 323 किमी सड़के नहीं बन पाई हैं, इनकों बनाने के लिए सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तथा अगले साल यह सभी सड़कें बनकर तैयार हो जाएगी। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि पीडब्ल्यूडी मंत्री होने के चलते वह अहीरवाल का एक भी रास्ता कच्चा नहीं छोड़ेंगे।

-प्रदेश के 38 ब्लॉकों में नहीं है आईटीआई
मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार बढ़ाने के लिए जरूरी है कि बच्चों को औद्योगिक शिक्षा दी जाए। लेकिन आलम यह है कि प्रदेश के 126 ब्लॉकों में से 38 ब्लॉकों में आईटीआई तक नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका पहला काम सभी ब्लॉकों में आईटीआई का निर्माण कराना है।


मंत्री जी दो साल पहले सब स्टेशन का शिलान्यास हुआ था,र्इंट तक नहीं लगी
मोहनपुर गांव के सरपंच सत्यनारायण एवं अन्य ग्रामीणों ने मंत्री के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि मंत्री जी दो साल पहले बिजली सब स्टेशन का शिलान्यास हुआ था,लेकिन आज तक ईंट तक नहीं लगी। मंत्री जी ग्रामीणों को बिजली का बहुत ज्यादा समस्या है,यह काम जल्द करा दो। इस मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed