फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Markets decked out with Rakhis; demand for fancy Rakhis rises.

Rewari News: राखियों से सजा बाजार, फैंसी राखियों की बढ़ी मांग

Sat, 22 Aug 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 22 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Markets decked out with Rakhis; demand for fancy Rakhis rises.
नया बाजार में राखियों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
रेवाड़ी। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही शहर की दुकानें रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से सज गई हैं। बाजार में पारंपरिक राखियों के साथ फैंसी, नग-जड़ित, स्टोन और बच्चों के लिए कार्टून डिजाइन वाली राखियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। इस बार बाजार में 10 रुपये से लेकर 350 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

महंगाई के बाद भी राखियों की खरीदारी को लेकर बहनों में उत्साह बना हुआ है। कई बहनें दूर रहने वाले भाइयों के लिए डाक के माध्यम से राखी और रक्षा सूत्र भेज रही हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि रक्षाबंधन से पहले बाजार में खरीदारी और बढ़ेगी। नया बाजार के दुकानदार मोहित ने बताया कि समय के साथ राखियों के डिजाइन में काफी बदलाव आया है।
विज्ञापन

पहले साधारण रेशम की डोरी और परांदा ही रक्षा सूत्र के रूप में इस्तेमाल किए जाते थे, लेकिन अब फैंसी राखियों की मांग अधिक है। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए कार्टून और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां भी खूब पसंद की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बावल चौक पर दुकान लगाने वाले लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि रत्न-जड़ित नग, स्टोन और नए डिजाइन वाली राखियां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। हालांकि, कई महिलाएं आज भी पारंपरिक राखियों को ही प्राथमिकता दे रही हैं। दुकानदारों के अनुसार त्योहार नजदीक आने के साथ राखियों की बिक्री में तेजी आने की संभावना है।

साधारण राखी--5 से 20 रुपये
फैंसी राखी--20 से 80 रुपये
स्टोन वाली राखी--50 से 150 रुपये
नग-जड़ित राखी--80 से 200 रुपये
बच्चों की कार्टून राखी--30 से 100 रुपये
आकर्षक डिजाइन वाली राखी--100 से 350 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed