फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Manoj's murder accused B.Tech topper arrested, main accused still at large

Rewari News: मनोज का हत्यारोपी बीटेक टॉपर किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर

Sun, 03 Aug 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 03 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Manoj's murder accused B.Tech topper arrested, main accused still at large
मृतक, मनोज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मालपुरा-मऊ रोड पर 29 जुलाई को मिला शव दिल्ली के मोहन गार्डन उत्तम नगर निवासी मनोज (33) पुत्र श्याम सुंदर का था। वह ट्रक का कंडक्टर था। उसकी पीट-पीट कर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने गांव जौनियावास निवासी बीटेक टॉपर विवेक को गिरफ्तार किया है।
डीएसपी डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली के उत्तम नगर निवासी मनोज ने 29 जुलाई की सुबह कंपनी के बाहर ट्रक खड़ा करवाने के बाद शराब पी। शराब के नशे में वह आसपास के क्षेत्र में घूमता रहा। इस दौरान उसने वहां महिलाओं के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद शाम तक वह उसी क्षेत्र में घूमता रहा।
विज्ञापन


महिलाओं के रिश्ते में लगने वाले युवक भी वहीं अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं। दोपहर बाद महिलाओं ने गाली देने वाले व्यक्ति के बारे में दीपक को जानकारी दी। इसके बाद दीपक ने मनोज की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाश के बाद 6 आरोपी एक जगह इकट्ठा हुए और उसे पीटने की योजना बनाई। दीपक ने फरीदाबाद के एक कॉलेज के बीटेक टॉपर रहे विवेक को भी फोन कर बुला लिया। वह रिश्ते में उसका भाई लगता है।

डीएसपी ने बताया कि सभी लोगों ने मनोज के साथ मारपीट की। इसके बाद मनोज घटनास्थल से करीब 200 मीटर ही चल पाया। इसके बाद वह गिर गया। इसके बाद सभी आरोपी घबरा गए और मौके से फरार हो गए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि मनोज के शरीर पर 40 जगह इंजरी थीं। अंदरूनी रूप से रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने विवेक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।


विवेक ने दी है ये सफाई


पुलिस पूछताछ में विवेक ने बताया कि उसके पास दीपक का फोन आया था। पहले उसने घर में चोर घुसने की बात कही, जिस पर उसने टाल दिया। फिर दीपक ने घर में युवक के घुसने की बात कही । इसके बाद वह मौके पर चला गया। वह पहुंचा तो सभी ने मनोज को पीटना शुरू कर दिया। उसने भी मनोज के साथ मारपीट की। विवेक ने पुलिस को बताया कि दीपक, अमित, देवेंद्र व अन्य ने मिलकर पूरी घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक हत्या का मुख्य आरोपी दीपक है।

2023 में बीटेक का टॉपर रहा विवेक


विवेक फरीदाबाद में एक कॉलेज से 2023 में बीटेक का टॉपर रहा है। उसने जिस स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की, इस स्कूल में विवेक की मां नौकरी करती थी। विवेक की मां ने ही विवेक को पढ़ाया था। अब विवेक एक नाम में कंपनी में अच्छे पैकेज पर जॉब कर रहा था सीबीएसई बोर्ड से 12वीं कक्षा में भी विवेक ने 85% अंक लिए थे। विवेक के पिता की मौत बचपन में ही हो गई थी।


-



परिचितों से मिलने गया था मनोज


डीएसपी ने बताया कि दिल्ली के मोहन गार्डन उत्तम नगर निवासी निवासी भरत ने बताया था कि 27 जुलाई को उसका बड़ा भाई मनोज अपने दोस्त साहुन खान के साथ अपने ननिहाल गांव पाटखोरी से अपने कुछ परिचितों से मिलने की बात कहकर घर से गया था। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि मनोज की लाश गांव मालपुरा से मऊ रोड पर पड़ी है। भरत ने कुछ लोगों पर मनोज की हत्या का संदेह जाहिर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed