फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Manjeet and Priyanka won in the solo dance competition

Rewari News: एकल नृत्य स्पर्धा में मनजीत और प्रियंका ने बाजी मारी

Sun, 12 Jan 2025 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Jan 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Manjeet and Priyanka won in the solo dance competition
फोटो : 11कृषि महाविद्यालय बावल में एकत्रित हुए विद्यार्थी और गणमान्य। स्रोत : कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बावल। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध कृषि महाविद्यालय बावल में आयोजित हुए सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में छह महाविद्यालयों के 200 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। इसमें 102 लड़कियां एवं 98 लड़के शामिल रहे। इस दौरान आयोजित एकल नृत्य स्पर्धा में मनजीत और प्रियंका ने बाजी मारी।
शिविर में भाषण, गायन, काव्य, एकल व समूह नृत्य, पोस्टर एवं नारा लेखन प्रतियोगिता भी हुई। खेलों में कबड्डी, दौड़, बास्केटबाल, वालीबाल प्रतियोगिता हुई। इन प्रतियोगिताओं में कृषि महाविद्यालय बावल के छात्रों ने बड़े ही जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। कुलपति प्रोफेसर बलदेव राज कंबोज ने कृषि महाविद्यालय बावल के प्रतिभागियों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

कुल 14 प्रतियोगिताओं में 74 स्वयंसेवक विजेता घोषित किए गए जिसमें 58 विजेता कृषि महाविद्यालय बावल के रहे। कबड्डी में पांच, बास्केटबॉल में दो एवं वॉलीबॉल में चार छात्र प्रथम स्थान पर रहे। कबड्डी में तीन, बास्केटबॉल में पांच एवं वॉलीबॉल में तीन छात्रों ने हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में कृषि महाविद्यालय बावल के छात्र विकास ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्राओं में खो-खो में चार प्रथम स्थान पर एवं चार द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बास्केटबॉल में चार छात्राएं प्रथम एवं चार द्वितीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में अस्मिता ने प्रथम, अस्वीना ने द्वितीय एवं 200 मीटर दौड़ में अस्मिता ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कुल 11 विद्यार्थी विजयी रहे। भाषण प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय बावल के छात्र समीर ने द्वितीय स्थान हासिल किया।


एकल नृत्य में मनजीत एवं प्रियंका ने बाजी मारी। समूह नृत्य में आरजू व सोनू प्रथम एवं वेदांत, तमन्ना, विकास, महक द्वितीय स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग में छात्र बलकार ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्लोगन लेखन में ज्योतिका ने प्रथम, चिरांशु ने द्वितीय एवं तनीषा ने स्थान हासिल किया। हरियाणवी नृत्य में आरजू ने प्रथम व वासु ने तृतीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय का मान बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed