{"_id":"6a60b78b607adcccfe036c16","slug":"manav-triumphs-in-under-14-quad-skating-rewari-news-c-198-1-rew1003-242318-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: क्वाड स्केटिंग अंडर-14 में मानव ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: क्वाड स्केटिंग अंडर-14 में मानव ने मारी बाजी
Wed, 22 Jul 2026 05:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 22 Jul 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग लेतीं विभिन्न स्कूलों की छात्राएं। स्रोत: कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग ने 2026-07-22 को ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का तीसरा दिन आयोजित किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। स्केटिंग, बास्केटबॉल, खो-खो, वॉलीबॉल और कबड्डी में कई स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया।
स्पोर्ट्स अधिकारी भूपेंद्र यादव और सुनील कुमार ने परिणामों की जानकारी दी। लड़कों की क्वाड स्केटिंग अंडर-14 में आरपीएस स्कूल रेवाड़ी के मानव ने पहला स्थान पाया। अंडर-17 में एमएलपी स्कूल के गौरव और अंडर-19 में माउंट हेरिटेज स्कूल के दीपेंद्र विजेता रहे। इनलाइन स्केटिंग अंडर-14 में आरपीएस स्कूल धारूहेड़ा के पार्थ शर्मा प्रथम आए। यूरो स्कूल रेवाड़ी के यजत ने अंडर-17 और करण ने अंडर-19 वर्ग में जीत हासिल की। लड़कियों की क्वाड स्केटिंग अंडर-14 में राज इंटरनेशनल स्कूल की दृष्टि प्रथम और मानवी द्वितीय रहीं। अंडर-17 में जैन पब्लिक स्कूल की सारा प्रथम रहीं, वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल की गुरमीत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में दिल्ली पब्लिक स्कूल रेवाड़ी की परिष्का प्रथम और आरपीएस धारूहेड़ा की पीहू द्वितीय रहीं।
इनलाइन स्केटिंग अंडर-14 वर्ग में यूरो स्कूल धारूहेड़ा की आकृति प्रथम रहीं। होली चाइल्ड स्कूल की अनन्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में राज इंटरनेशनल स्कूल की प्राची सैनी विजेता बनीं। चंचल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-19 में आरपीएस धारूहेड़ा की मुस्कान ने पहला और दिल्ली पब्लिक स्कूल रेवाड़ी की गुरीत ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
इंसेट
खो-खो स्पधाZ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने जीती
लड़कों की अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता नंदरामपुर बास के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने जीती। मॉर्डन स्कूल, मीरपुर उपविजेता बना। वॉलीबॉल अंडर-14 में आरपीएस स्कूल रेवाड़ी ने पहला और यूरो स्कूल रेवाड़ी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी अंडर-14 का खिताब नंदरामपुर बास के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने जीता। अंडर-19 बास्केटबॉल में आरपीएस स्कूल की टीम विजेता और होली चाइल्ड स्कूल की टीम उपविजेता रही।