{"_id":"67670a947d583af975099539","slug":"man-became-unconscious-after-being-hit-by-a-bike-police-filed-a-case-rewari-news-c-198-1-rew1001-213074-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बाइक की टक्कर से हुआ बेहोश, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बाइक की टक्कर से हुआ बेहोश, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Sun, 22 Dec 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। एक निजी कंपनी में सुबह के समय कार्य करने के लिए जा रहा व्यक्ति बाइक की टक्कर से घायल होकर बेहोश हो गया। घायल की पहचान गोल चक्कर निवासी श्याम सुंदर के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में मीना रानी ने बताया कि वह बावल के एक निजी कंपनी में काम करती है। वहां श्याम सुंदर भी काम करता है। 17 दिसंबर को सुबह करीब 6 बजे के आसपास कार्य के लिए जा रही थी। इसी दौरान श्याम सुंदर भी कंपनी में कार्य करने के लिए जा रहा था।
तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने उसे टक्कर मार दी। इस दौरान श्याम सुंदर टक्कर लगने के बाद बेहोशी की हालत में सड़क पर गिर गया। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीना का कहना है कि सामने आने पर वह मोटरसाइकिल को पहचान सकती है। पुलिस ने अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद