{"_id":"6903b68749a2aadf2e079c65","slug":"man-accused-of-killing-wife-on-karva-chauth-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-228185-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: करवाचौथ पर पत्नी की हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: करवाचौथ पर पत्नी की हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार
Fri, 31 Oct 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
आरोपी, मनोज। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। थाना रामपुरा पुलिस ने पत्नी व बेटी पर तेल छिड़ककर आग लगाने के बाद खुद को भी आग लगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव रामपुरा निवासी मनोज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मनोज की पत्नी अनीता की अस्पताल में मौत हो गई थी। मनोज का भी इलाज चल रहा था। घटना करवाचौथ के दिन हुई थी।
मनोज नशे की हालत में घर गया था, तभी पत्नी ने उसे करवाचौथ के दिन नशा करने को लेकर टोका। इस दौरान मनोज ने तेल छिड़ककर आग लगा दी। बचाने आई बेटी को भी आग लगाने की कोशिश की। मगर वह जैसे तैसे बच गई।
11 अक्तूबर को पलवल के गांव टप्पा निवासी सतपाल ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी तीन बहनें गांव रामपुरा में शादीशुदा हैं। उसकी सबसे छोटी बहन अनीता की शादी वर्ष 2006 में गांव रामपुरा निवासी मनोज के साथ हुई थी। अनीता के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी प्रिया 17 साल और छोटा बेटा हेमू 15 साल का है।
विज्ञापन
10 अक्तूबर की रात उसकी बहन अनीता और भांजी को उसके जीजा मनोज ने तेल छिड़ककर आग लगा दी। उन्हें ट्रॉमा सेंटर दाखिल कराने के बाद इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था।
पुलिस ने थाना रामपुरा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। इस दौरान 13 अक्तूबर को पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान अनीता की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा जोड़ी थी।