फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   makes impowered panchayats for making india

आत्मनिर्भर भारत के लिए पंचायतें बनाएं सशक्त

Sun, 24 Apr 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
makes impowered panchayats for  making india
रेवाड़ी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रविंद्र यादव ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को बधाई दी। साथ ही कहा कि पंचायतें भारतीय लोकतंत्र का आधारस्तंभ हैं, जिनकी मजबूती में ही नए भारत की समृद्धि निहित है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाएं। ताकि हमें शहरों की तरफ न भागना पड़े। इसके लिए गांवों में शहर जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

सीईओ ने बताया कि रूर्बन मिशन के तहत नाहड़ ब्लॉक में कोसली क्लस्टर चुना गया। इसमें 18 ग्राम पंचायत चिह्नित की गई, जहां शहर की तर्ज पर सुविधाएं विकसित की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोसली क्लस्टर के इन गांवों को आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने की कवायद है। उन्होंने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत इन गांवों में शहर जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली जैसी सुविधाएं इन पंचायतों में विकसित की जा रही हैं।
विज्ञापन

डीडीपीओ एच पी बंसल ने कहा कि आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गांवों में मूलभूत सुविधाएं दी जा रही है ताकि गांवों को समर्द्ध बनाया जा सके और लोगों को शहर जैसी सुविधाएं गांवों में उपलब्ध हो। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत को तकनीकी व आर्थिक सहायता देकर अपने पैरों पर खड़े होने लायक बनाया जा रहा है। फिर ये गांव स्वअर्जित आय व संसाधनों से पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि गांवों में हमारे सुशासन प्रयासों के मूल में लोगों के कल्याण के लिए प्रौद्योगिकी की शक्ति का लाभ उठाना है। इसका एक उदाहरण स्वामित्व योजना है, जिसके परिणाम बहुत अच्छे रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को गावों में तेजी से लागू किया जा रहा है और लोगों को इसका फायदा हो रहा है। इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी पंचायती राज नरेंद्र गुलिया सहित अन्य अधिकारीगण व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed