फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Make people aware of legal aid: CJM

कानूनी सहायता के बारे में लोगों को जागरूक करें : सीजेएम

Thu, 04 Dec 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Make people aware of legal aid: CJM
रेवाड़ी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की डॉन योजना ड्रग जागरूकता और कल्याण नेविगेशन के तहत प्राधिकरण के सचिव अमित वर्मा ने नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र के कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर एवं वोकेशनल कॉउंसलर ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में फिलहाल 8 रोगी हैं। उन्होंने बताया कि संदीपा काउंसलर द्वारा रोगियों की समय समय पर काउंसिलिंग की जाती है और उन्हें नशा छोड़ने के प्रति जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन


इस निरीक्षण में सीजेएम अमित वर्मा ने कहा कि कानूनी सहायता और सेवाओं के बारे में सभी लोगों को जागरूक किया जाए ताकि कानून की सहायता का लाभ उठा सके। इस दौरान सीजेएम अमित वर्मा ने सभी को नशा न करने के लिए प्रेरित किया और उससे होने वाले नुकसान के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220 062 चलाया हुआ है जिस पर आमजन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed