फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Make concrete arrangements to deal with the problem of water logging in the monsoon season

मानसून सीजन में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए करें पुख्ता प्रबंध

Thu, 23 Jun 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Make concrete arrangements to deal with the problem of water logging in the monsoon season
मुख्य सचिव संजीव कौशल की वीडियो कांफ्रेंसिंग के उपरांत अधिकारियों के सा‌थ बैठक करते डीसी अशोक क? - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। मानसून सीजन में जलभराव समस्या से निपटाने के लिए समय रहते संबंधित अधिकारी पुख्ता प्रबंध करें। ताकि बारिश होने पर कहीं भी जलभराव की समस्या न आए। यह निर्देश डीसी अशोक कुमार गर्ग ने दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग अपने- अपने कार्यरत पंपों की जांच कर लें कि वे अच्छे से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सम्बंधित उपमण्डल अधिकारी (ना.) अपने-अपने उपमंडल में पंपों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जिले में बरसाती मौसम से पूर्व ही जल निकासी के प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। किसी भी रूप से जिला में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो इसका विशेष ध्यान रखते हुए सही कदम उठाए जाएं। यह निर्देश डीसी अशोक कुमार गर्ग ने मुख्य सचिव संजीव कौशल की बाढ़ नियंत्रण प्रबंधन के संदर्भ में विडियो कांफ्रेंसिंग बैठक के उपरांत जिला अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने से पहले सभी चैनलों की सफाई कराएं और जहां जरूरत हो वहां पंप सैट की व्यवस्था सुनिश्चित करें। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी वाटर चैनल की सफाई का कार्य व रखरखाव का कार्य शीघ्र पूरा करें।
विज्ञापन

विभागीय स्तर पर सजग हैं सभी विभाग
सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता रविंद्र पाल सिंह ने बताया कि गत वर्ष बरसात के दौरान जिन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई थी उस स्थिति से निपटने के लिए विभागीय स्तर पर पर्याप्त प्रबंध किए जा रहे हैं। योजनाबद्ध तरीके से कदम उठाते हुए ड्रेन पर पंप हाउस व पंप सैट पर सभी कार्य पूर्ण किए जा रहे हैं और प्रयास है कि जिले में कहीं भी जलभराव की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंस में एडीसी स्वप्निल रवींद्र पाटिल, एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, अतिरिक्त सीईओ जिला परिषद जयप्रकाश, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीआरओ राकेश कुमार सहित सिंचाई, जन स्वास्थ्य, पंचायती राज, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद व नगरपालिका के अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed