{"_id":"68b20fd0a587ce8a9e000c48","slug":"major-dhyanchand-gave-a-new-identity-to-sports-rajesh-june-rewari-news-c-200-1-bgh1002-117116-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजर ध्यानचंद ने दी खेलों को नई पहचान : राजेश जून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजर ध्यानचंद ने दी खेलों को नई पहचान : राजेश जून
विज्ञापन
-फोटो 57 : राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते विध
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। भारत के महान हॉकी खिलाड़ी और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर खेल विभाग व जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया।
बादली रोड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में कार्यक्रम में विधायक राजेश जून ने मुख्य तौर पर शिरकत की। जिला खेल अधिकारी व कोच ने उनका अभिनंदन किया। विधायक ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विधायक ने कहा कि मेजर ध्यानचंद केवल एक खिलाड़ी नहीं बल्कि खेल भावना और प्रतिभा की जीती-जागती मिसाल थे। उन्होंने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया और आज भी वे हॉकी के जादूगर के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने खेलों को नई पहचान दी।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन से झज्जर और हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी ने विधायक को बताया कि इस बार राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिलेभर में लगातार 3 दिन तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम अंत में विधायक राजेश जून ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल की कामना की। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, रमेश राठी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश कुमार, कुश्ती कोच जयवीर पहलवान, अन्य खेलों के कोच, अधिकारी, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह से प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

-फोटो 57 : राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते विध- फोटो : samvad