फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Major action before Diwali, 4200 liters of adulterated milk destroyed

Rewari News: दीवाली से पहले बड़ी कार्रवाई, 4200 लीटर मिलावटी दूध किया नष्ट

Mon, 06 Oct 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 06 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Major action before Diwali, 4200 liters of adulterated milk destroyed
फोटो : 4मिलावटी दूध नष्ट करते टीम। संवाद
भिवाड़ी। त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत रविवार को खैरथल-तिजारा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 4200 लीटर मिलावटी दूध को जब्त कर नष्ट करवाया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार के नेतृत्व में तिजारा के फिरोजपुर रोड पर सुबह 4 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर दो वाहनों को रोका गया। एक सफेद को रोका गया जिसे आदिल चला रहा था। उसमें 4000 लीटर मिलावटी दूध पाया गया। इसी प्रकार एक टेंपो रोका गया जिसे सरजीत चला रहा था। उसमें से 200 लीटर मिलावटी दूध जब्त किया गया।
विज्ञापन

सरजीत ने वाहन का मालिक कृष्ण कुमार को बताया जो कोटकासिम में दूध की डेयरी चलाता है। मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन से दूध की प्रारंभिक जांच में मिलावट की पुष्टि हुई। दोनों वाहनों से लिए गए सैंपल खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। पुलिस की मौजूदगी में 4200 लीटर मिलावटी दूध को नष्ट करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई में महिपाल सिंह, सुभाष यादव और रमेश मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed