{"_id":"691f73daccf86032d10e3313","slug":"main-accused-of-tire-theft-gang-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-229229-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: टायर चोरी गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: टायर चोरी गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Fri, 21 Nov 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
आरोपी, तफज्जुल। स्रोत : पुलिस
भिवाड़ी। पुलिस ने 5 दिन के अंदर कार टायर चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए टोयोटा हाईलेक्स पिकअप के सभी चारों महंगे टायर बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नांगल शाहपुर (नूंह) निवासी तफज्जुल (26) के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर भिवाड़ी सहित आसपास के इलाकों में लग्जरी गाड़ियों के टायर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी के टायरों को सस्ते दामों पर बेचकर मोटी कमाई की जाती थी। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल हुई फॉर्च्यूनर गाड़ी को भी ट्रेस कर लिया है और बाकी साथियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी तेज कर दी है।
भिवाड़ी थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि घटना 15 नवंबर की अलसुबह की है। हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-1 निवासी बीएमए के सचिव गिरधारी लाल स्वामी ने शिकायत की थी कि उनकी टोयोटा हिलक्स पिकअप से चोरों ने रात के अंधेरे में चारों टायर चुरा लिए। चोर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से आए थे और महज कुछ मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
तकनीकी जांच और मुखबिरों की सूचना के आधार पर सबसे पहले चोरी में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर को चिह्नित किया गया। इसके बाद मुख्य आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया।