फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Main Accused in Rathi Special Steel Company Robbery Arrested

Rewari News: राठी स्पेशल स्टील कंपनी में डकैती का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Mar 2026 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 15 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Main Accused in Rathi Special Steel Company Robbery Arrested
भिवाड़ी। पुलिस ने खुशखेड़ा स्थित राठी स्पेशल स्टील लिमिटेड कंपनी में हुई डकैती की वारदात का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने कंपनी के गार्डों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर से तांबे की प्लेटें चोरी कर ली थीं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण के निर्देश पर खुशखेड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई की। थानाधिकारी संजय मीणा ने बताया कि 3 मार्च की रात करीब 11:40 बजे से 4 मार्च सुबह 5:30 बजे के बीच रिको औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा स्थित राठी स्पेशल स्टील लिमिटेड में 10-12 हथियारबंद बदमाश पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुस गए थे।
विज्ञापन

बदमाशों ने कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर जयसिंह और गार्ड यशपाल, राजेश व उदय यादव को बंधक बना लिया था। इसके बाद उन्होंने कंपनी के 33 केवी ट्रांसफार्मर से तांबे की प्लेटें निकालकर पिकअप वाहन में लाद लीं और फरार हो गए। घटना के बाद खुशखेड़ा थाना में डकैती का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी प्रशांत किरण ने एएसपी अतुल साहू के पर्यवेक्षण और तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शकील निवासी नंबरदार की ढाणी, निम्बाहेड़ी (टपुकड़ा) को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed