{"_id":"6a67a517ae441ca85e07ce1f","slug":"mahendra-singh-becomes-district-president-of-the-rajput-mahasabha-rewari-news-c-198-1-sroh1010-242581-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राजपूत महासभा के जिलाध्यक्ष बने महेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राजपूत महासभा के जिलाध्यक्ष बने महेंद्र सिंह
Tue, 28 Jul 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
महेंद्र सिंह चौहान को प्रधान बनने पर बधाई देते समाज के लोग। स्रोत : महासभा
रेवाड़ी। राजपूत महासभा की गांव कुंडल में हुई बैठक में महेंद्र सिंह चौहान को दूसरी बार सभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मुकेश चौहान को युवा जिला अध्यक्ष और राजेश चौहान को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
गांव के शिवमंदिर में हुई बैठक की अध्यक्षता सभा के संरक्षक मास्टर नाहर सिंह तंवर ने की। बैठक में सर्व सम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।
समाज के लोगों ने विचार-विमर्श करने के बाद नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया। सर्व सम्मति से पिछली कार्यकारिणी के अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण, सामाजिक एकता, भाईचारे को बढ़ावा देने, समाजिकता को बढ़ावा देने सहित विभिन्न कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए पुन: तीन वर्ष के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई।
समाज के गणमान्य लोगों ने निर्णय लिया कि नई कार्यकारिणी में जिले के सभी गांवों से समाज के एक-एक व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बैठक में राजपूत महासभा धारूहेड़ा के अध्यक्ष मेजर चरण सिंह छोकर तथा महासभा बावल के अध्यक्ष ठाकुर प्रताप सिंह चौहान व उनकी कार्यकारिणी सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी ने सामाजिक जागरूकता व जनहित में भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।