फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Maharam murder case: Jewellery buyer arrested, remanded for four days

महाराम हत्याकांड : गहने खरीदने वाले आरोपी गिरफ्तार, चार दिन के रिमांड पर लिया

Tue, 24 Feb 2026 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 24 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Maharam murder case: Jewellery buyer arrested, remanded for four days
आरोपी नितिन
रेवाड़ी। पुलिस ने गांव बास बिटौड़ी में रिटायर्ड वायु सैनिक महाराम (60) की हत्या के मामले में गहने खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव मायण निवासी नितिन है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी विशाल व साहिल ने बताया कि चोरी किए अन्य जेवरात उन्होंने गांव मायण निवासी नितिन को बेचने के लिए दिए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने की अंगूठी, 229 सिक्के, वारदात में प्रयोग किया गया पेचकस, एक बाइक व मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
एसपी कार्यालय ने बताया कि 3 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बास बिटौड़ी में एक मकान में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त उनके परिजनों से करवाई तो शव की पहचान महाराम के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर सीन ऑ क्राइम टीम को बुलाया गया था। मृतक की पत्नी मंगेशा व बेटे ने पुलिस को बताया था कि महाराम शराब पीने का आदि थे। वह एलर्जी रोग से पीड़ित थे। उन्होंने महाराम की मौत अधिक शराब पीने से होने का अनुमान लगाया गया था। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि महाराम की मौत चोटों के कारण हुई थी।


जांच में ये तथ्य आ चुके हैं सामने
पुलिस जांच में सामने आया था कि गांव बास बिटौड़ी निवासी महाराम गांव में अकेला रहता था। आपसी विवाद के चलते उसकी पत्नी बेटे के साथ अलग रह रही थी। आरोपी विशाल सहारनवास कॉलेज में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। वह महाराम के घर पर अक्सर दूध लेने व घरेलू सामान लाने के लिए आता रहता था। इसी दौरान उसे पता चल गया कि महाराम के पास लाखों रुपये के गहने हैं। इसके बाद उसने अपने साथी साहिल के साथ मिलकर महाराम के घर पर चोरी की साजिश को अंजाम देने का निर्णय लिया। 28 जनवरी की रात को आरोपी विशाल महाराम के लिए शराब लेकर आया था। शराब देने के बाद वह घर से चला गया। इसके बाद वह अपने घर से पेचक, लेकर आया और महाराम की हत्या कर दी। बाद में वह महाराम के घर से 55 ग्राम सोना, एक किलोग्राम चांदी व करीब 35 हजार रुपये चोरी करके ले गया। हत्या के बाद उसने अपने दोस्त गांव खालेटा निवासी साहिल को बुला लिया और दोनों मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed