कुंड। मनेठी स्थित पुरानी उप तहसील में एम्स संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना लगातार 134वें दिन भी जारी रहा। धरने पर सभी वक्ताओं ने कहा कि जनता के लंबे संघर्ष की बदौलत प्रधानमंत्री की ओर से घोषित एम्स का शिलान्यास करने 16 फरवरी को आ रहे हैं जो इस क्षेत्र की जनता के आंदोलन की जीत है और इसका श्रेय इस क्षेत्र की जनता को ही जाता है। सभी वक्ताओं ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि प्रधानमंत्री माजरा एम्स के शिलान्यास के साथ ही माजरा एम्स के नाम से एमबीबीएस कक्षा लगाने और ओपीडी शुरू करवाने की तारीख़ की घोषणा मंच से ही करें, ताकि इस क्षेत्र की जनता का पिछले कई सालों का इंतजार खत्म हो। वक्ताओं ने यह भी निर्णय लिया कि 14 फरवरी को धरना स्थल पर जन आभार सभा की जाएगी, जिसमें आंदोलन में साथ देने के लिए जनता का आभार प्रकट किया जाएगा और एमबीबीएस कक्षा लगाने और ओपीडी शुरू करवाने बारे समीक्षा की जाएगी। वक्ताओं में मुख्य रूप से जितेन्द्र कुमार शर्मा सेवानिवृत हेडमास्टर, रामकुमार निमोठ, मास्टर दयाराम गोठड़ा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर सिंह बल्डोदिया, सूबेदार दिलबाग सिंह पाड़ला, अमर सिंह राजपुरा, रामस्वरूप अहरोदिया, पंडित रामनिवास शर्मा भालखी, मास्टर लक्ष्मण सिंह, डॉ. एचडी यादव, रविंदर हाथी सरपंच, भरत मास्टर, ओमप्रकाश सैन, सतप्रकाश गोयल कुंड रहे।